भूषण कुमार द्वारा निर्मित और ओम द्वारा निर्देशित मच अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का टीजर और पोस्टर लॉन्च भी होगा यादगार

आइकोनिक फिल्म तान्हाजी: द अनसंग हीरो की सफलता के बाद दर्शक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ओम राउत की अलगी फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं जोकि आदिपुरुष है। इस फिल्म की शानदार कास्ट की वजह से भी लोगों की इस फिल्म में खूब दिलचस्पी है। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आएंगे और डायरेक्टर ओम राउत की इस फिल्म ने शुरुआत से ही सभी का ध्यान खींचा है। ऐसे में अब एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म के बहुप्रतीक्षित टीजर और पोस्टर से 2 अक्टूबर को भगवान राम की पवित्र भूमि, अयोध्या, उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के तट पर पर्दा उठाया जाएगा। इस ग्रैंड इवेंट में निर्देशक ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार के साथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन भी मौजूद रहेंगे।

यह फिल्म रामायण के महाकाव्य पर आधारित है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फिल्म के ग्रैंड इवेंट का आयोजन करना अपने आप में खास है क्योंकि यह धार्मिक शहर भगवान राम का जन्मस्थान भी है।  पोस्टर और टीजर दोनों ही फिल्म के पैमाने को दर्शाएगा।

आदिपुरुष ओम राउत द्वारा निर्देशित टी सीरीज और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित मेगा भारतीय फिल्म है, जो 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स और 3डी में रिलीज होने के लिए एक विजुअल एक्ट्रावेगेंजा है।

और पढ़े  अयोध्या- विधायक करेंगे आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…