भोजपुरी फ़िल्म “सिद्धि विनायक” का हुआ मुहूर्त व फ़िल्म “नील नितारा” की शूटिंग हुई शुरू

मिर्जापुर –
यश आर बचन फिल्म्स और लयराना मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने जा रही 2 फ़िल्म जिसमे सिद्धि विनायक का मुहूर्त कर दूसरी फ़िल्म नील नितारा की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शुरू कर दी गयी है।
फ़िल्म सिद्धि विनायक के बारे में फ़िल्म के निर्माता श्रवण जैसवार और यश राज शर्मा ने बताया कि हमारी फ़िल्म सिद्धि विनायक एक रोमांटिक लव स्टोरी और फुल एक्शन पैक फ़िल्म है जिसमे आप सभी को साउथ फिल्मो का एक्शन नजर आयेगा।
बता दे फ़िल्म नील नितारा द अनटोल्ड स्टोरी एक बहुत ही प्यारी लव स्टोरी फ़िल्म है। फ़िल्म की कहानी को अभी डिस्क्लोज़ नही किया गया है लेकिन इतनी जानकारी मिली कि ये फ़िल्म दो प्रेमियों के प्यार को दर्शायेगी और साथ ही सच्चे प्यार का अहसास भी करायेगी यानी ये फ़िल्म फुली लव स्टोरी फ़िल्म है जिसमे आप सभी को लव के साथ रोमांस और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा।
फ़िल्म में गौरव झा के अलावा फीमेल लीड में अभिनेत्री काजल यादव नजर आएंगी वही काजल यादव जिन्होंने भोजपुरी फ़िल्म जगत को कई सारी हिट फिल्में दी।।इस फ़िल्म का निर्माण कर रहे है श्रवण जैसवार, यश राज शर्मा मानी भूषण और लेखक निर्देशक साजिद मलिक,छायांकन विपिन प्रसाद और फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव एडिफ्लोर है। एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर कृष्णा शुक्ला और लोकल प्रोडक्शन सजंय यादव,लाइन प्रोड्यूसर कुणाल पटेल।
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में गौरव झा,काजल यादव,माया यादव,बालेश्वर सिंह,जे पी सिंह,प्रकाश जैस,नवीन शर्मा,विद्या सिंह,सोनू पाण्डेय,उदय सिंघानिया,रागिनी यादव और सुगंधा सिंह नजर आयेंगी।

और पढ़े  UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…