Assembly Elections Results:हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे अब से कुछ देर बाद आने शुरू।

Spread the love

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का नतीजा आज सामने आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। अधिकतर एग्जिट पोल ने गुजरात में लागातर सातवीं बार भाजपा के सत्ता में आने की संभावना जताई है। अगर भाजपा जीतती है तो वह प. बंगाल में वाममोर्चे की लगातार सात बार जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। वहीं, हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा कि वोटों की गिनती का काम सुबह आठ बजे से शुरू होगा और सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी। इसमें कहा गया है कि सुबह आठ बजे से पहले तक प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों की गिनती में शामिल किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने बताया कि डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होने के 30 मिनट के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश, गुजरात के लिए हर विधानसभा सीट पर एक मतगणना ऑब्जर्वर तैनात किया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि बिना रुकावट मतगणना प्रक्रिया के लिए हिमाचल प्रदेश और गुजरात में दो-दो स्पेशल ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे।


Spread the love
और पढ़े  हिमाचल Weather: आज हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में अंधड़ की भी चेतावनी, जानें..
  • Related Posts

    2026 बजट: राजस्व घाटा अनुदान खत्म होने से हिमाचल को बड़ा झटका, माउंटेन ट्रेल की मिली सौगात

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय बजट में राज्यों के लिए राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) खत्म होने से हिमाचल प्रदेश को बड़ा झटका लगा है। आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे प्रदेश को इसके…


    Spread the love

    हिमाचल Weather: आज हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में अंधड़ की भी चेतावनी, जानें..

    Spread the love

    Spread the love   हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। शनिवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *