उत्तर प्रदेश वेस्ट के 13 जिलों में अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया शुरू 15 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश वेस्ट के 13 जिलों में अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया शुरू 15 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

विशेष संवाददाता -साजिद खान

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में वेस्ट यूपी के 13 जिलों में अग्निवीर भर्ती पर प्रतिक्रिया शुरू 15 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन । सेना में भर्ती होने की तमन्ना रखने वाले युवक 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन पर भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं ।  सीईई यानी कामन एंट्रेंस एग्जाम 17 अप्रैल से शुरू होंगे। मेरठ भर्ती कार्यालय के अंतर्गत मेरठ जिले के अलावा हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनोर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलों के युवाओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराना है।अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने के साथ ही शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना है। प्रवेश परीक्षा के लिए शुल्क 500 रुपए निर्धारित है लेकिन अभ्यर्थियों को केवल 250 रुपए ही जमा करने हैं। आनलाइन आवेदन फार्म में अभ्यर्थियों को आधार नंबर देना अनिवार्य है। आधार कार्ड सीईई और इसके बाद सेना भर्ती रैली में लेकर आना अनिवार्य है।अभ्यर्थियों के लिए यह बेहद जरूरी है कि अग्निवीर भर्ती के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कराने के पूर्व सेना भर्ती की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर विस्तृत दिशा-निर्देश जरूर पढ़ लें। इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वी की परीक्षा दे रहे विद्यार्थी भी पंजीकरण कर सकते हैं।भारतीय सेना की ओर से सत्र 2023-24 के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में पहली बार डिजिलॉकर से अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच की जाएगी।

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…