थाना बीकापुर द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त की 04 करोड 14 लाख की सम्पत्ति की गयी कुर्क

Spread the love

थाना बीकापुर द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त की 04 करोड 14 लाख की सम्पत्ति की गयी कुर्क

आज दिनांक 07.1.2023 को श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय जनपद अयोध्या के कुर्की आदेश वाद स0 डी 202304230000065 धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 (उ0प्र0 अधिनियम स0 7 वर्ष 1986) थाना को0 बीकापुर जनपद अयोध्या के आदेश के अनुपालन मे श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय बीकापुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बीकापुर अयोध्या महोदय की मौजूदगी मे बीकापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0- 415 /2022 धारा- 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण )अधिनियम 1986 थाना बीकापुर से सम्बन्धित अभियुक्त अवंतश तिवारी उर्फ सिक्कू तिवारी पुत्र श्लोक तिवारी नि0 मलेथू कनक थाना को0 बीकापुर जनपद अयोध्या द्वारा अवैध क्रिया कलापों से अर्जित किये गये धन से चल सम्पत्ति वाहन सं0 यूपी 32 जेटी 9091 टाटा मोटर्स सफारी व अचल सम्पत्ति एक पक्का मकान ग्राम तेदुआमाफी मे , एक अदद प्लाट ग्राम तेदुआमाफी मे, एक अदद प्लाट नरोत्तमपुर मे, एक अदद प्लाट श्लोक आश्रम (फैजाबाद सुलतानपुर रोड पर) कुल सम्पत्ति की अनुमानित कीमत 04 करोड़ 14 लाख रूपये, जिसको थाना बीकापुर की पुलिस टीम द्वारा धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज समाज विरोधी क्रिया –कलाप (निवारण ) अधिनियम 1986 के अंतर्गत दिनांक 07/01/2023 को नियमानुसार डुगडुगी पिटवाकर कब्जे पुलिस लेकर कुर्क करके सील सर्व मुहर कर संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। कुर्क की गयी सम्पत्ति श्रीमान उपजिलाधिकारी बीकापुर महोदय की सुपुर्दगी मे दिया गया ।
*14 (1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत संपत्ति जब्ती का विवरण -*
*मु0अ0स0- 415 /2022 धारा- 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण )अधिनियम 1986 थाना बीकापुर*
*1.वाहन सं0 यूपी 32 जेटी 9091 टाटा मोटर्स सफारी- (अनुमानित कीमत 14,00,000/- रूपये)*
*2.एक किता पक्का मकान ग्राम तेदुआमाफी मे खाता सं0 21, गाटा सं0 73मि, रकबा 0.006 हे0, जो व्यवसायिक है – (अनुमानित कीमत 40,00,000/- रूपये)*
*3.एक अदद प्लाट ग्राम तेदुआमाफी मे खाता सं0 – 140, गाटा सं0 – 55, रकबा 0.045 हे0 (अनुमानित कीमत 1,25,00,000/- रूपये)*
*4.एक अदद प्लाट नरोत्तमपुर मे खाता सं0 – 27, गाटा सं0 71/0.113 हे0 (अनुमानित कीमत 30,00,000/- रूपये)*
*5.एक अदद प्लाट श्लोक आश्रम फैजाबाद – सुलतानपुर रोड पर कस्बा बीकापुर, खाता सं0 84, गाटा सं0 464/0.205 हे0 मे से 0.0384हे0 (अलका तिवारी पत्नी आकाश तिवारी के नाम) (अनुमानित कीमत 2,05,00,000/- रूपये)*
*जब्तीकरण करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.सुमित कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना को0बीकापुर अयोध्या
2.नि0 ईशनरायन मिश्र
3.उ0नि0 जयकिशोर अवस्थी
4.म0उ0नि0 पूजा राज
5.हे0का0 मनोज पाण्डेय
6.हे0का0 वीरेन्द्र यादव
7.का0 दिनेश पाल
8.का0 शिवानन्द
9.का0 रोहन
10.का0 गोविन्द पाल
11.का0 सचिन सिह
12. का0 नितेश यादव

और पढ़े  चंपय राय सहयोगियों से बोले- SIT की फाइनल रिपोर्ट आने तक अयोध्या छोड़कर नहीं जाऊंगा, यहां रुकने की चर्चा

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *