बदरीनाथ धाम: धाम में श्राद्ध पक्ष में आने वाले श्रद्धालुओं की घटी संख्या, लगातार बारिश और आपदा का असर

Spread the love

 

श्राद्ध पक्ष के दौरान पिंडदान और तर्पण करने के लिए बदरीनाथ में इस साल पिछले साल के मुकाबले आधे से भी कम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस साल लगातार हो रही बारिश, आपदा, भूस्खलन व बदरीनाथ हाईवे की बदहाल स्थिति का असर बदरीनाथ धाम की यात्रा पर दिखाई दे रहा है।

बदरीनाथ धाम में श्राद्ध पक्ष से द्वितीय चरण की यात्रा का आरंभ माना जाता है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग पितरों का तर्पण और पिंडदान कराने ब्रह्मकपाल तीर्थ पहुंचते हैं। इसके बाद से धाम में आने वाले यात्रियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगता है। इस साल श्राद्ध शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक श्रद्धालुओं की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है।

 

ब्रह्मकपाल के तीर्थपुरोहित मदन कोठियाल ने बताया कि इस बार बरसात में हुई टूटफूट का असर यात्रा पर दिखाई दे रहा है। पिछले साल श्राद्ध पक्ष के दौरान हर दिन एक हजार से अधिक श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण करवाने आए थे। इस साल अब तक हर दिन चार से पांच सौ लोग ही पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- लोक अदालत में 942 मामलों का निस्तारण, 3.95 करोड़ रुपये का समझौता
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love