भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन? 17 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए BJP की बैठक, NDA उम्मीदवार के नाम पर होगा फैसला

 

 

जगदीप धनखड़ उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद देशभर में इस बात को लेकर चर्चा तेज है आखिर भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? इसके लिए आने वाले नौ सितंबर को चुनाव भी होने है। ऐसे में सूत्रों की माने तो उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) जल्द ही अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकता है। इसको लेकर भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक 17 अगस्त को होने की संभावना है, जिसमें उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा को मिला है उम्मीदवार चुनने का अधिकार
एनडीए के गठबंधन दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उप राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया है। उप-राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। सूत्रों के अनुसार, एनडीए के उम्मीदवार के नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

एनडीए दलों की बैठक भी होने की संभावना
बता दें कि संसद का मानसून सत्र 18 अगस्त से फिर शुरू हो रहा है। ऐसे में नामांकन से पहले एनडीए के सांसदों और सहयोगी दलों की बैठक भी हो सकती है। एनडीए के सांसद उम्मीदवार के समर्थन में कई सेट में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। अगर विपक्ष भी अपना उम्मीदवार उतारता है, तो नौ सितंबर को चुनाव होगा। दिलचस्प बात ये है कि एनडीए को लोकसभा और राज्यसभा के कुल सांसदों वाले इलेक्टोरल कॉलेज में स्पष्ट बहुमत हासिल है, ऐसे में उसके उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है।

और पढ़े  दिल्ली: सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन को पुलिस से अनुमति नहीं, 2 अक्तूबर के लिए किया था एलान
  • Related Posts

    संघर्ष जोड़ो, भारत जोड़ो: राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ पोर्टल, देशभर के आंदोलनों को जोड़ने की पहल

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘सत्याग्रह’ नाम का डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य देशभर में चल रहे अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों की…

    बढ़ी महंगाई की आशंका- आरबीआई पर ब्याज दर बढ़ाने का दबाव, रुपया भी कमजोर, क्या अक्तूबर में बढ़ेगा रेपो रेट?

    महंगाई में तेज वृद्धि की आशंका और दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों के रुख में बदलाव के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सामने ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बढ़…