नक्सलियों ने की भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम बेरहमी से हत्या,पैतृक गांव से वापस लौट रहे थे।

नक्सलियों ने की भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम बेरहमी से हत्या,पैतृक गांव से वापस लौट रहे थे।

छत्तीसगढ़-

बीजापुर में रविवार को नक्सलियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की बेरहमी से हत्या कर दी। वह अपने परिजनों के साथ पैतृक गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नक्सलियों ने गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद कुल्हाड़ी और चाकू से परिजनों के सामने ही उनकी हत्या कर दी। इसके बाद जंगल में भाग निकले। नक्सलियों के स्मॉल एक्शन ग्रुप ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।

साली की शादी की तैयारी के लिए गए थे पैतृक गांव
जानकारी के मुताबिक बीजापुर के उसूर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम अपने परिवार के साथ साली की शादी की तैयारी देखने रविवार को अपने पैतृक गांव पेकरम गए थे। यह इलाका धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आता है। वहां से दोपहर करीब 3 बजे सभी लोग आवापल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद गाड़ी से नीचे उतारा और कुल्हाड़ी व चाकू से लगातार वार कर उनकी जान ले ली। फिर वहां से भाग निकले।

और पढ़े  छत्तीसगढ़ का मौसम: रायपुर में हो रही झमाझम बारिश, आसमान में छाये घने काले बादल, जानें कैसा रहेगा आज का दिन
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ का मौसम: रायपुर में हो रही झमाझम बारिश, आसमान में छाये घने काले बादल, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार की सुबह पांच बजे से ही झमाझम बारिश हो रही है। झमाझम बारिश के साथ ही बीच-बीच में सावन की झड़ी की तरह वर्षा…

    छत्तीसगढ़- शिकायतकर्ता ही निकली शराब तस्कर, पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाली पिंकी मदिरा के साथ गिरफ्तार

    कोरबा में अवैध शराब के काले कारोबार पर आबकारी विभाग ने करारा प्रहार किया है। दीपका वृत्त की टीम ने गुरुवार को ग्राम राजकम्मा आवासपारा में बड़ी दबिश देकर 22…