शादी की जिद पर अड़ी थी नाबालिग… पहले समझाया, न मानी तो किया कत्ल, बाप बोला- घर में मत जाना, उसे…

 

 

 

शाहजहांपुर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते कथित रूप से एक पिता ने अपनी नाबालिक बेटी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है, पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी मंगलवार को दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज कुमार अवस्थी ने मंगलवार को बताया कि थाना परौर अंतर्गत गढी गांव में रहने वाले भूपेंद्र सिंह की 15 वर्षीय बेटी सुनैना का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका मृतक लगातार विरोध कर रहा था और कई बार उसे समझाया परंतु मृतका नहीं मानी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके पर मृतका की मां ने बताया कि आज सुबह भी इसी बात पर पिता पुत्री में काफी कहां सुनी हो गई तो सुनैना ने कहा कि “हमारी जो मर्जी होगी वही करेगी” जिस पर उसके पिता ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से प्रहार करके उसकी गर्दन काट दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अवस्थी ने बताया कि पुलिस को आज दिन में सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची मृतका का सब घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा था।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतका के चाचा हरवीर सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, आरोपी घटना के बाद से फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने टीम बना दी है।

और पढ़े  UP: प्रदेश के कई जिलों में आज का अवकाश घोषित, बंद रहेंगे 1 से 8 तक के स्कूल, बीएसए ने जारी किया आदेश
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…