पटना में मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहे कुख्यात को पुलिस ने गोली मारी,एसएसपी बोले- कई दिनों से तलाश थी

Spread the love

 

टना के फुलवारीशरीफ में बुधवार की अहले सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी रौशन कुमार के बीच मुठभेड़ हुई। रौशन पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली रौशन के पैर में लगी है। वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे आननफानन में एम्स में भर्ती करवाया। यहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है।

सिपाही का हथियार छीनकर फायरिंग करने लगा
फुलवारीशरीफ थाना अध्यक्ष घटना की पुष्टि की। पुलिस का कहना है कि रौशन को गिरफ्तार कर पुलिस कुरकुरी के रास्ते फुलवारीशरीफ ला रही थी। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की। इतना ही नहीं सिपाही का हथियार छीनकर पुलिस पर फायरिंग भी किया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इसमें रौश कुमार के पैर में गोली लगी। घटना के बाद मौके पर एफएसएल टीम द्वारा जांच की जा रही है। आसपास के कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।

 

हत्याकांड में फरार चल रहा था रौशन
पुलिस का कहना है कि रौशन पर हत्या, आर्म्स एक्ट जैसे मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं रामकृष्ण नगर इलाके कृपा शंकर नाम के युवक की हत्या के मामले में भी वह फरार चल रहा था। रौशन शर्मा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं। उसकी निशानदेही पर पटना पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद और एक मिनी गन फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया गया है। पुलिसिया पूछताछ में उसने अपने सहयोगी के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

और पढ़े  Bihar मंदिर में भगदड़:- लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत-कई घायल, प्रशासन क्या बोला?

 


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar:- गंगा में डूबीं सात बच्चियां, 3 के शव मिले, एक की तलाश जारी, सावन की सोमवारी पर मचा कोहराम

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में लापता चार बच्चियों में से तीन के…


    Spread the love

    Bihar मंदिर में भगदड़:- लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत-कई घायल, प्रशासन क्या बोला?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल…


    Spread the love