अयोध्या: राज्य की योगी सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय,सरयू नदी में बनेगा फ्लोटिंग बाथिंग कुंड,एक साथ 300 लोग कर सकेंगे स्नान

 

अयोध्या में पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरयू नदी में फ्लोटिंग बाथिंग कुंड का निर्माण किया जाएगा। यह कुंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें एक समय में 300 श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। यह कदम अयोध्या के मेलों और धार्मिक आयोजनों की भीड़ को देखते हुए उठाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक स्नान की व्यवस्था मिल सके।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या के धार्मिक महत्व को बढ़ाने के साथ पर्यटन नगरी के रूप में भी सजा-संवार रही है। इसी कड़ी में अयोध्या विकास प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं के लिए एक नायाब कुंड का निर्माण कराने का फैसला लिया है। योगी सरकार का यह प्रयास न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। फ्लोटिंग बाथिंग कुंड के निर्माण से अयोध्या में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को एक नया और आधुनिक अनुभव मिलेगा, जो उनकी यात्रा को और भी यादगार बनाएगा।

सेफ्टी के रहेंगे सभी प्रबंध
फ्लोटिंग बाथिंग कुंड में सेफ्टी बैरियर, रेलिंग, चेंजिंग रूम, बेंच और सोलर लाइट, एमरजेंसी सपोर्ट बोट, शॉपिंग आदि की सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा, अन्य अत्याधुनिक इंतजाम भी किए जाएंगे, जो इसे पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक बनाएंगे। यह कुंड न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगा। 

जानिए क्या है फ्लोटिंग

फ्लोटिंग कुंड एक तैरती हुई संरचना होगी। यह हल्के और टिकाऊ सामग्रियों जैसे पॉन्टून, फाइबर-रिइन्फोर्स्ड प्लास्टिक या स्टील फ्रेम से बनाई जाती है। यह संरचना पानी पर स्थिर रहती है और नदी के उतार-चढ़ाव के साथ समायोजित हो सकती है।
श्रद्धालुओं को करेगा आकर्षित
अयोध्या विकास प्राधिकरण ही इस पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग करेगा। यह श्रद्धालुओं के लिए बेहद आकर्षक होगा। उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने बताया कि प्रोजेक्ट की संरचना तैयार कर ली गई है। जल्द से इसका टेंडर करा दिया जाएगा।
और पढ़े  अयोध्या- महाअष्टमी के दिन भाजपा कार्यालय में अभय सिंह का अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर जोर
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…