बेरहम पति- खून से लथपथ पड़ा था गर्भवती का शव, पास में रो रही थी मासूम बेटी…

Spread the love

गाजियाबाद के खोड़ा थानाक्षेत्र के नवनीत विहार स्थित मकान में चार माह की गर्भवती महिला का खून से लथपथ शव मिला है। पड़ोसियों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को बुलाया। मृतका की शिनाख्त बिहार के नालंदा की मूल निवासी चांदनी देवी (22) के तौर पर हुई है। वह कुछ दिन पहले ही पति विपिन केवट और डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ खोड़ा में रहने आई थी।

मामला 15 फरवरी की देर रात का है। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात नवनीत विहार निवासी एक व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे तब शिकायतकर्ता ने बताया कि देर रात विपिन केवट कमरा खुला छोड़कर घर से कहीं चला गया था।

काफी देर तक उसके न लौटने पर और कमरे से बच्ची की आवाज न आने पर वह घर में पहुंचे। कुंडी खुली हुई थी। दरवाजा खोलते ही जमीन पर चांदनी देवी का शव पड़ा मिला। मौके पर खून भी था और दुर्गंध भी आ रही थी। वहीं पर उसकी बच्ची भी बैठी थी।

इसके बाद पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों का पता लगाया। वहीं चांदनी के पिता सुनील केवट ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का सही कारण पता चल पाएगा। दहेज हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Spread the love
और पढ़े  UP- 'मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर', CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love