डबल इंजन की सरकार इस आपदा के समय में आपके साथ पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी

डबल इंजन की सरकार इस आपदा के समय में आपके साथ पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी

शाहजहांपुर

सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलालाबाद व कलान में बाढ़ के प्रभावित गांवों का हवाई दौरा कर हालात का जायजा लिया । इसके बाद मिर्जापुर के शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों को राहत किट को बाटा ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों को सम्बोधित करते हुए कहा डबल इंजन की सरकार इस आपदा के समय में आपके साथ खड़ी है और पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी । <strong>डबल इंजन की सरकार इस आपदा के समय में आपके साथ पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी </strong>
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जनपद में गंगा नदी और काली नदी के जल के कारण जलालाबाद व कलान के गांवों में बाढ़ से लोग प्रभावित हुए जिनको हर संभव मदद का सरकार का प्रयास जारी है । पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरण का काम चल रहा है क्षेत्रों में बाढ़ चैकीयो को स्थापित किया गया है इसके साथ ही अधिकारी हालात पर नजर बनाए है। किसी को परेशान होने की जरुरत नहीं है । सरकार इस आपदा की घडी में उनके साथ है हर संभव मदद का प्रयास जारी रहेगा । <strong>डबल इंजन की सरकार इस आपदा के समय में आपके साथ पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी </strong>
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा अधिकारीयों को स्पष्ट आदेश दिया गया है 15 दिन से अधिक जो क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं, वहां पर दो-दो बार राहत सामग्री बाटी जाए इसके साथ जो क्षेत्र एक माह से बाढ़ से प्रभावित है उनके तीन बार राहत सामग्री वितरित करे । इसके अलावा मकान क्षतिग्रस्त होने पर नया आवास बनाकर के प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना से परिवार लाभ दिलवाया जाए। जो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उनको भी मुआवजा देने की कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जनहानि के मामलों में हमारी सरकार तत्काल मुआवजा देगी । मृतक के परिजनों चार लाख रूपए दिए जाएगी इसके साथ ही पहली बार सर्प दंश हो या किसी जंगली जानवर के काटने से भी हुई मौतों को आपदा राहत कोष से सरकार ने मुआवजा देने का फरमान दिया है। उन्होंने कहा बाढ़ से किसानो को हुए नुकसान को देखते हुए अधिकारीयों से फसल हानि सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजने के आदेश दिया गया है ताकि समय रहते किसानो को सरकार की ओर से मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा तहसील जलालाबाद में जो पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। उसकी जगह दूसरा पुल बनाने के आदेश दिए गए है इसके साथ बाढ़ के समाधान के लिए सिचाई विभाग से कार्ययोजना बनाने के लिए सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया है ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रदेश के २१ जिलों में ७२१ गांव बाढ़ से प्रभावित है मैंने सोमवार को कासगंज और फर्रुखाबाद जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद शाहजहांपुर में आया हूँ उन्होंने कहा राहत सामग्री में दस किलों आटा,दस किलों आलू,तेल ,चना ,बरसाती और दवाई की व्यवस्था की गए है इसके साथ सभी प्रकार सुविधा उपलब्ध कराइ गई है। कार्यक्रम में संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना ,जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यव विधायक चेतराम ,जिला अध्यक्ष भाजपा ,महानगर अध्यक्ष ,महापौर ,विधायकगण व अधिकारी मौजूद रहे
रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा बंधन देते हुए आने वाले दिनों में रक्षा बंधन का पवन पर्व है, मै आप सभी को की रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ

और पढ़े  अजब प्रेम की गजब कहानी: 75 साल के बुजुर्ग पर आया 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर का दिल, हुई सगाई
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…