अक्षय के पैर छूकर बच्ची ने लगाई मदद की गुहार, बोली- ‘पापा कर्जे में हैं…’, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Spread the love

 

 

देश की सबसे समृद्ध महानगरपालिका बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के लिए आज गुरुवार को मतदान हो रहा है। अक्षय कुमार से लेकर नाना पाटेकर और तमन्ना भाटिया तमाम सेलेब्स भी वोट डालने पहुंचे हैं। अक्षय कुमार जब वोट डालने पहुंचे तो इस दौरान एक बच्ची ने उनसे आर्थिक मदद की गुहार लगाई। इस दौरान अक्षय कुमार ने क्या कहा? जानिए

 

अक्षय से बच्ची ने मांगी मदद, कहा ‘पापा कर्जे में हैं’
अक्षय कुमार ने आज गुरुवार को मतदान शुरू होते ही मुंबई के गांधी शिक्षण भवन में बने मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान एक बच्ची एक्टर के पास पहुंची। हाथ में एक पर्चा लिए उसने अक्षय कुमार से कहा, ‘मेरे पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं, प्लीज उनको बाहर निकाल दो’। अक्षय कुमार ने ठहरकर बच्ची की बात सुनी। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने बच्ची को रोका। मगर, अक्षय कुमार ने बच्ची से कहा, ‘आप अपना नंबर दे दो, ऑफिस आ जाना’। इसके बाद बच्ची ने एक्टर के पैर छुए, मगर अभिनेता ने उसे रोक दिया।

 

नेटिजन्स बोले- ‘मदद की तो आपका दिल से शुक्रिया’
अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर नेटिजन्स कमेंट कर रहे हैं। यूजर लिख रहे हैं, ‘आप बहुत बड़े दिल वाले हैं, बच्ची की मदद कर दीजिए’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अगर आपने इसकी मदद कर दी तो दिल से शुक्रिया’। एक यूजर लिखा है, ‘ईश्वर ने मदद करने लायक बनाया है तो मदद करनी चाहिए’।

और पढ़े  होर्मुज में फंसे हैं 230 जहाज: यूएई ने ईरान को घेरा, कहा- वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बनाना बंद करे तेहरान

 

अक्षय कुमार ने लोगों से की यह अपील
मतदान के बाद अक्षय कुमार ने लोगों से मतदान की अपील की और कहा, ‘आज बीएमसी चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। मुंबईकर होने के नाते आज के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में वोट करें। अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है तो हमें डायलॉगबाजी नहीं करनी चाहिए और यहां आकर वोट करना चाहिए।’


Spread the love
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले- राजकीय सम्मान से आज होगी आशा ताई की विदाई, दोपहर 3 बजे तक घर पर होंगे अंतिम दर्शन

    Spread the love

    Spread the loveराजकीय सम्मान से दी जाएगी अंतिम विदाई आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी जाएगी। अंतिम संस्कार से पहले उन्हें सलामी देने की पुलिस ने…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संघर्ष- नेतन्याहू बोले- इस्राइल के दुश्मनों का मिटाएंगे अस्तित्व, होर्मुज में आवाजाही फिर बाधित

    Spread the love

    Spread the love भू-राजनीतिक तनाव और तेल की कीमतों में उछाल अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत किसी भी समझौते पर पहुंचने में विफल रही, जिससे वैश्विक वित्तीय बाजारों…


    Spread the love