खाद्य विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के तहत चलाया अभियान

खाद्य विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के तहत चलाया अभियान

संवाददाता – सुनील कुमार

हल्द्वानी में भारतीय मानक नियम खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण के द्वारा एडवाइजरी के जारी करने के बाद खाद्य पदार्थों में एक्सपायरी डेट को लेकर खाद्य विभाग की ओर से अभियान लगातार जारी है। वहीं, इस अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को फूड़ इंस्पेक्टर कैलाश टम्टा ने शहर स्थित कई दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट को लेकर अभियान चलाया जिसमें कई बड़े स्वीट्स हाउस में नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया फूड इंस्पेक्टर कैलाश टम्टा ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम की ओर से एडवाइजरी जारी कर कहा गया कि खाद्य पदार्थों में मिठाई, बेकरी, पेस्टी, केक इत्यादि वस्तुओं में निर्माण तिथि व अंतिम तिथि का अंकित करना अनिवार्य है, लेकिन कई दुकान मालिकों की ओर से इन नियमों का पालन नहीं किया गया जिसपर अभियान चलाकर उन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले दो दिन के अभियान में 20 से 25 दुकानों का निरीक्षण कर चालानी कार्रवाई की गई है जो आगे भी जारी रहेगी ।

और पढ़े  उत्तराखंड: HC का फैसला, गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की सुरक्षा को लेकर डीएम लेंगे निर्णय
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…