फतेहपुर के पटाखा बाजार में लगी आग, धमाकों से गूंजा इलाका…80 से अधिक दुकानें खाक, दमकल ने पाया काबू

Spread the love

 

तेहपुर जिले के लोधीगंज हाईवे किनारे लगी पटाखा बाजार में रविवार दोपहर 12 बजे करीब आग लग गई। आग लगते ही पूरा इलाका धमाकों से गूंज उठा। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय मौके पर सिर्फ एक छोटी दमकल की गाड़ी और खरीदारों की भीड़ एकत्र थी।

पटाखों के धमाकों से भीड़ में खलबली मच गई। इधर-उधर भागते लोग एक-दूसरे पर गिरकर चोटिल हुए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, एक के बाद एक दुकानें आग की चपेट में आती चली गई। धमाके और धुंए के चलते हाईवे किनारे लोगों की भीड़ लग गई।

60 फीसदी दुकानें जलकर खाक
इससे आवागमन बाधित हो गया।  सूचना पाकर सीओ सिटी और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां भी पहुंचने लगी, लेकिन तब तक 60 फीसदी दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी। आग पर करीब डेढ़ घंटे के बाद काबू पाया जा सका।

घायलों के बारे में प्रशासन कुछ नहीं बता पा रहा
पटाखा बाजार के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तारों को लेकर भी लोगों में दहशत रही।  आग की चपेट में आकर कई दो पहिया वाहन भी जल गए। हालांकि अभी तक घायलों के बारे में प्रशासन कुछ नहीं बता पा रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Spread the love
और पढ़े  Accident: अस्पताल जा रही छात्रा को  स्कॉर्पियो सवार ने 100 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत
  • Related Posts

    पूर्व सैनिक ने स्कूल में घुसकर 8वीं के दो छात्रों को उल्टा लटकाया, सही जवाब न देने पर दी खौफनाक सजा

    Spread the love

    Spread the love   बरेली के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतौल में घुसकर पूर्व सैनिक ने दो छात्रों को खिड़की के सहारे उल्टा लटका दिया। विरोध पर शिक्षिकाओं व एक छात्र…


    Spread the love

    खून: हिस्ट्रीशीटर भाई की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में सोमवार को हुई हिस्ट्रीशीटर भूरा उर्फ हुब्बलाल की हत्या के आरोपी छोटे भाई सत्तो को पुलिस ने मंगलवार…


    Spread the love