फिल्म ‘छावा’: ‘छावा’ ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस पर ‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड, बनी सबसे बड़ी ऐतिहासिक ओपनर,औरंगजेब से मिली यातनाओं का सिहरा देने वाला चित्रण

Spread the love

 

सा कम ही होता है मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में कि एक ही शुक्रवार को रिलीज हो रही दो बड़ी फिल्मों के प्रेस शोज एक समय पर ही रख दिए जाएं। लेकिन, यहां शायद मामला अहं के टकराव का ज्यादा था। मैडॉक फिल्म्स की फिल्में आमतौर पर जियो स्टूडियोज के साथ ही रिलीज होती रही हैं लेकिन उनकी इस नई फिल्म ‘छावा’ का जियो स्टूडियोज से कोई रिश्ता नहीं है। जियो स्टूडियोज का रिश्ता है उस दूसरी फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका:ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ से जो बनी तो मार्वल स्टूडियो के बैनर तले है लेकिन जिसे भारत में अब जियो के स्वामित्व में आ चुकी डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है। ऐसे अहं के टकराव सिनेमा में अभी और देखने को मिलेंगे क्योंकि वैलेंटाइंस डे के दिन से डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जियो सिनेमा ऐप मिलकर अब जियो हॉटस्टार हो चुका है।

अभिनेता विक्की कौशल की सिंह गर्जना ने उनकी नई फिल्म ‘छावा’ को हिंदी में बनी ऐतिहासिक फिल्मों में इस मामले में नंबर वन पर ला दिया है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचों फिल्मों से बेहतर ओपनिंग पहले दिन की है। हिंदी सिनेमा में बनी ऐतिहासिक फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अब तक ‘पद्मावत’ के पास रहा है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए पर इसकी ओपनिंग सिर्फ 24 करोड़ रुपये की रही।

फिल्म ‘छावा’ के जरिये अभिनेता विक्की कौशल ने अपना पंजा बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन ही मार दिया है। फिल्म ने अपनी रिलीज के एक दिन पहले ही दिन 31 करोड़ रुपये से ऊपर की ओपनिंग ली है। ये विक्की कौशल के करियर में बतौर सोलो हीरो अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग भी है। ‘छावा’ विक्की कौशल के करियर की बिगेस्ट ओपनर तो बन ही चुकी है, फिल्म ने अपनी लागत का 20 फीसदी से ज्यादा पहले दिन ही कमाकर वीकएंड को खुशगवार बनाने की तरफ भी कदम बढ़ा दिए हैं।

और पढ़े  प्रदीप रावत: पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत, अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर, ‘लगान’ के कई कलाकार हुए शामिल

निर्माता दिनेश विजन फिल्म ‘छावा’ के 12,344 शोज की एडवांस बुकिंग बीते सोमवार से चलती रही है। फिल्म शुक्रवार को दुनिया भर में रिलीज हो गई। वैलेंटाइंस डे पर फिल्म देखने तमाम जोड़े भी आए और उन्हें फिल्म में विक्की कौशल व रश्मिका मंदाना के बीच श्री और सखी श्री के संबोधनों वाला संवाद खूब पसंद आया। फिल्म के क्लाइमेक्स में भी मां जगदंबा को याद करते संभाजी और येसुबाई को देख लोगों ने आंसू भी बहाए। इसके बाद आए फिल्म के खौफनाक क्लाइमेक्स को लोग अभी बरसों याद रखेंगे।

किसी भी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अगर अपने मेकिंग और प्रचार बजट के 20 फीसदी या उससे ज्यादा होता तो उसके हिट होने की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं। फिल्म ‘छावा’ 130 करोड़ रुपये में बनी है। उस लिहाज से फिल्म ‘छावा’ के रिलीज के पहले दिन 31 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लेने से विक्की कौशल की प्रतिष्ठा भी हिंदी सिनेमा में बढ़ना तय माना जा रहा है। ये कलेक्शन इस साल किसी हिंदी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। इसके पहले अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 15.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब तक हिंदी में बनी सारी ऐतिसाहिक फिल्मों में ये सबसे बड़ी ओपनिंग है। इसके पहले ये रिकॉर्ड दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ के पास था जिसकी ओपनिंग 24 करोड़ रुपये रही थी।

 

अगर बात सिर्फ विक्की कौशल की फिल्मों की करें तो उनकी अब तक रिलीज फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्में इस प्रकार हैं:

फिल्म                    पहले दिन की कमाई (करोड़ रुपये में)
बैड न्यूज (2024) 8.62
उरी (2019) 8.20
राजी (2018) 7.53
सैम बहादुर (2023) 5.75
जरा हटके जरा बचके (2023)  5.49
और पढ़े  प्रदीप रावत: पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत, अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर, ‘लगान’ के कई कलाकार हुए शामिल

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    प्रदीप रावत: पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत, अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर, ‘लगान’ के कई कलाकार हुए शामिल

    Spread the love

    Spread the loveबीते दिन मंगलवार को प्रदीप रावत ने दुनिया को अलविदा कहा। वे कैंसर से जूझ रहे थे। करीब डेढ़ महीने से उनका उपचार चल रहा था, मगर वे…


    Spread the love

    पहले दिन ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पेद्दी’, जानें गुरुवार को क्या रहा हाल

    Spread the love

    Spread the love    गुरुवार को साउथ एक्टर राम चरण की तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज हुई। इस फिल्म पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। जानें, ‘पेद्दी’, ‘ऑब्सेशन’, ‘चांद मेरा…


    Spread the love