एम्स- मरीजों और तीमारदारों को रास्ता दिखाने के लिए दिशा एप लॉन्च,बिना इंटरनेट के भी चलेगा

Spread the love

 

म्स में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को ओपीडी, लैब, फार्मेसी, सेंटर सहित दूसरे जगहों की खोज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए एम्स ने दिशा एप को तैयार किया गया। इसकी मदद से एम्स परिसर में एक जगह से दूसरी जगह जाने का रास्ता आसानी से खोजा जा सकेगा।

दिलचस्प बात यह है कि इस स्वदेशी एप के इस्तेमाल के लिए इंटरनेट की भी जरूरत नहीं है। बेसमेंट पार्किंग से लेकर लिफ्ट में भी यह काम करेगी। इस इनडोर नेविगेशन मोबाइल ऐप को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लॉन्च किया। इसका इस्तेमाल अस्पताल के कर्मचारी और आगंतुक भी कर सकेंगे। यह पूरे अस्पताल परिसर के लिए काम करेगी। इसमें अस्पताल के 2डी मैप से रास्तों को खोजा जा सकेगा। इसके लिए एआई आधारित रूट और ऑप्टिमाइजेशन का इस्तेमाल किया गया।

 

एम्स का मानना है कि अस्पताल परिसर बहुत बड़ा है। ऐसे में रास्तों को खोजने में मुश्किल होती है। मरीज समय पर निर्धारित जगह पहुंचे सके उसके लिए एप तैयार किया है। इससे उनका रास्ता खोजने के चक्कर में होने वाला तनाव कम होगा। किसी से पूछना नहीं पड़ेगा और खुद गंतव्य स्थल पर पहुंच सकेंगे। यह एप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। गूगल प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड किया जा सकता है।

एप पर विभागों के कार्य करने से लेकर उनके बंद होने के समय की जानकारी भी उपलब्ध होगी। लाइव हीटमैप के माध्यम से भीड़ प्रबंधन के बारे में भी जानकारी जुटा सकेंगे। एम्स निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास ने कहा कि एम्स दिशा की अवधारणा मरीज केंद्रित सेवाओं के लिए अगली पीढ़ी की एआई और आईओटी तकनीकों का लाभ उठाने के हमारे दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करती है। एम्स मीडिया सेल प्रमुख डॉ. रीमा दादा ने कहा कि एम्स में 56 विभाग हैं। इस ऐप की मदद से मरीज आसानी से एक सेंटर से दूसरे सेंटर में पहुंच सकेंगे।

और पढ़े  हरीश राणा- अब हरीश सामान्य बेड पर शिफ्ट, वेंटिलेटर और अन्य गहन जीवनरक्षक उपचार हटाए

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी बोले- जहाजों पर हमला और होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट मंजूर नहीं,लोकसभा में PM मोदी ने क्या-क्या कहा? जानिए सबकुछ

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में पश्चिम एशिया संघर्ष पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीत दो तीन हफ्तों में जयशंकर जी ने और हरदीप पुरी जी ने सदन को जानकारी…


    Spread the love

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट या फिर बढ़ेगी तारीख? जानें अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज जारी होने की पूरी संभावना है। चूंकि बोर्ड ने 19 मार्च को कहा था कि वह 10वीं के नतीजे 23 मार्च…


    Spread the love