प्रधानमंत्री मोदी के उज्जैन दौरे को लेकर सजी महाकाल की नगरी, श्री महाकाल लोक का करेंगे लोकार्पण,

मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। मंगलवार को शाम करीब 6 बजे पीएम उज्जैन पहुंच जाएंगे। लोकार्पण के बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच वे इंदौर पहुंचेंगे, इसके बाद यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इधर, उज्जैन में पीएम के आगमन को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी हैं। बार-बार रिहर्सल हो रही है। उज्जैन में सोमवार को भी सभा स्थल, महाकाल लोक, महाकाल मंदिर और हैलीपेड तक के रास्ते पर वाहनों का काफिला निकलता रहा।
जनसंपर्क कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार 11 अक्तूबर को उज्जैन आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायुसेना के विमान से दोपहर 3:35 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से रवाना होकर शाम 4:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट और वहां से शाम पांच बजे उज्जैन हेलीपैड पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी शाम 5:25 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर आगमन के बाद महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। शाम 6:25 से 7:05 बजे तक ‘श्री महाकाल लोक’ राष्ट्र को समर्पित कर कार्तिक मेला ग्राउंड में जन-समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात्रि 8:00 बजे उज्जैन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से इंदौर एयरपोर्ट जाएंगे और रात्रि 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
जानकारी के मुताबिक उज्जैन में पीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा। डमरू, घंटे-घड़ियाल और संगीत में रुद्रघोष के साथ उनका अभिवादन होगा। महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भरतनाट्यम, मोहिनीअट्टी, कुचिपुड़ी नृत्य किए जाएंगे। सांस्कृतिक आयोजनों के लिए छह राज्यों के कलाकार आए हैं। 700 से ज्यादा कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कैलाश खेर की प्रस्तुति भी होगी। पीएम मोदी महाकाल लोक का भ्रमण भी करेंगे।

और पढ़े  पूर्वी एमपी में फिर आफत की बारिश: आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, डैमों के गेट खुले
  • Related Posts

    एमपी- बड़ा हादसा: सीधी मार्ग पर बस-बल्कर में भिड़ंत, 12 लोगों की मौत की खबर, 20 से ज्यादा लोग घायल

    राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। यह हादसा  बदबार स्टैंड के पास हुआ है। सीधी की ओर से आ रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की…

    MP- कोई खूबसूरत अफसर, कोई बनी फर्जी IAS तो कोई हनीट्रैप की मास्टरमाइंड…देखे इनकी कहानी

    मध्य प्रदेश की तीन महिलाएं इन दिनों अलग-अलग मामलों को लेकर सुर्खियों में हैं। पहली हैं निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, जिन पर ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली के आरोपों के बाद…