Mahakal Lok -प्रधानमंत्री मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण,देशभर से पहुचें 750 कलाकारो ने दी अपनी प्रस्तुति

Spread the love

बाबा महाकाल के आंगन में बना श्री महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल का पूजन भी किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण के बाद महाकाल लोक का मुआयना किया। शिवराज सिंह चौहान उनके साथ इलेक्ट्रिक वाहन में सवार थे, वे उन्हें महाकाल लोक की जानकारी देते चल रहे थे। महाकाल लोक में बने मंडपम में देशभर से 750 कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इनके बीच से मोदी-शिवराज गुजर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात बजकर तीन मिनट पर श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया। इस दौरान कलावे से बना शिवलिंग कवर से बाहर निकाला गया। ये महाकाल लोक का प्रतीक स्वरूप माना गया था। रक्षासूत्र से बने 16 फीट ऊंचे शिवलिंग के अनावरण के साथ लोकार्पण हुआ है। इसके बाद पीएम मोदी ने इलेक्ट्रिक वाहन से महाकाल कॉरिडोर का भ्रमण किया। वे महाकाल लोक की भव्यता का दर्शन कर रहे हैं। यहां से वे कार्तिक मेला ग्राउंड में होने वाली जनसभा को संबोधित करने जाएंगे।
उज्जैन महाकाल परिसर को बड़ा ही सुंदर सजाया गया है। बिजली की सजावट मन मोह रही है। महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए उज्जैन पहुंचे पीएम मोदी ने मंदिर में दर्शन किए। पीएम मोदी ने करीब आधा घंटा महाकाल मंदिर में बिताया। पूजन करने के बाद वे महाकाल परिसर के अन्य मंदिरों के दर्शन भी कर रहे हैं। सीएम शिवराज, ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ रहे। यहां से वे महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए निकलेंगे।
महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी पं. घनश्याम पुजारी हैं। पास में उनके ही परिवार के ही आशीष पुजारी भी हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी इन्हीं का परिवार महाकाल में मुख्य पूजा संपन्न कराता है। आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूजन विधि मुख्य पुजारी पं. घनश्याम पुजारी ने संपन्न कराई। विशेष पूजा को देखते हुए आज महाकाल शिवलिंग का शृंगार सादगीभरा ही किया गया है।

और पढ़े  आज से मध्यप्रदेश में शुरू होंगी चार नई उड़ानें: CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, इन शहरों के बीच शुरू होगी सीधी फ्लाइट

Spread the love
  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर बाबा महाकाल ने धारण किया दिव्य स्वरूप, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    Spread the love

    Spread the loveश्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर आज बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने…


    Spread the love

    बड़ा विमान हादसा टला: टेकऑफ से ठीक पहले प्लेन के इंजन में आई खराबी, नकुलनाथ-हरीश चौधरी सुरक्षित

    Spread the love

    Spread the loveछिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर मंगलवार सुबह बड़ा विमान हादसा टल गया। पूर्व सांसद नकुलनाथ और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को लेकर भोपाल के लिए उड़ान भरने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *