ऋषिकेश- आश्रम के शिव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, शिखर हुआ क्षतिग्रस्त

Spread the love

 

षिकेश में रविवार को भारी बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच आस्था पथ किनारे एक आश्रम के शिव मंदिर पर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं आवास विकास स्थित झूलेलाल के मंदिर पर भी आकाशीय बिजली गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

वीरभद्र रोड स्टेडिया गली नंबर 3 स्थित अजात आश्रम निवासी राजेंद्र गिरी ने बताया कि वह आस्था पथ किनारे शिव मंदिर में सुबह करीब साढ़े सात बजे ध्यान में मग्न थे। इस दौरान अचानक तेज आवाज आई। बिजली गिरने से मंदिर का शिकार क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि आकाशीय बिजली मंदिर और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंच पाई। उन्होंने उसे भगवान शिव का चमत्कार माना है।

वहीं दूसरी ओर आवास विकास स्थित झूलेलाल मंदिर के सदस्य पंकज चंदानी ने बताया कि सुबह मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी है और मंदिर को बिजली गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने भी इसे झूलेलाल महाराज की कृपा बताई है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, तेजी से फिसल रहे ग्लेशियर, हाईवे बंद,  श्रमिक लौटे
  • Related Posts

    ऋषिकेश AIIMS: युवाओं में भी बढ़ रहा बड़ी आंत का कैंसर, बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान से चपेट में आ रहे

    Spread the love

    Spread the love   बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण अब युवाओं में भी बड़ी आंत का कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। सामान्यत: बड़ी…


    Spread the love

    नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग पर कार 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में पूर्व फौजी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveनरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर आज बुधवार दोपहर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पूर्व फौजी की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि करीब…


    Spread the love