गोलियों से भूना: होशियारपुर में कार सवार ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही मौत, दोस्त ने क्या बताया?

होशियारपुर के कस्बा हरियाना में मंगलवार शाम को एक युवक को ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया गया। हरियाना के पेट्रोल पंप के पास आल्टो कार सवार ने स्कूटी पर जिम जा रहे युवक की कई गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावर ने पहले युवक को 3-4 गोलियां मारी और वहां से कार समेत चला गया। गोली लगने से स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया। तब कार सवार हमलावर दोबारा वहां पहुंचा और फिर से युवक पर गोलियां चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।

गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान गांव कंगमाई के रहने वाले अब्दुल के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को घटनास्थल के गोलियों के आठ खोल बरामद हुए हैं।

मृतक के साथ जिम जा रहे जीत ने बताया कि वह और अब्दुल दोनों ही गांव कंगमाई के रहने वाले हैं। वह स्कूटी पर सवार होकर मंगलवार शाम करीब 4 बजे हरियाना में जिम जा रहे थे। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से एक आल्टो कार में सवार व्यक्ति ने उसके दोस्त अब्दुल पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमलावर ने उस पर पहले 3-4 फायर किए। गोली लगने से जब अब्दुल गिर गया तो कार सवार वापिस आया और उसने 4-5 फायर और किए, जिससे अबदुल की मौके पर ही मौत हो गई।

जीत ने बताया कि उनका किसी के साथ झगड़ा नहीं था और न ही किसी के साथ दुश्मनी थी। जानकारी अनुसार मृतक अब्दुल के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी दो बहने हैं। अब्दुल की माता उत्तर प्रदेश में रहती है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जांच के बाद ही सारे मामले संबंधी कुछ कहा जा सकता है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल होशियारपुर के शव गृह में रखवाया गया है।

और पढ़े  अमेरिकी सरकार की कार्रवाई: आव्रजन पर प्रशासन की सख्ती पर क्या बोला माइक्रोसॉफ्ट? सीईओ नडेला को मिला सम्मान
  • Related Posts

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…

    नॉर्वे पर भड़के हैं ट्रंप: बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल,भारत-पाकिस्तान पर किया ये दावा

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने से नाराज हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए हैं, इसलिए उन्हें हर युद्ध के लिए एक यानी कुल…