अयोध्या: राममंदिर के बाहर खुलेआम घूम रहे दलाल, वीआईपी दर्शन के पास के नाम पर करते है उगाही, तीन धरे गए

 

योध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पुलिस चौकी पुलिस ने राम गुलेला बैरियर पर श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन का पास उपलब्ध कराने के नाम पर धन उगाही करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बैरियर पर तैनात मुख्य आरक्षी राशिद ने उन्हें इसकी सूचना दी, जिस पर कार्रवाई की गई।

 

मुकदमा दर्ज कर भेजे गए जेल

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शैलेंद्र सिंह व बृजवासी निवासी धौलपुर राजस्थान व संदीप पता अज्ञात के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना राम जन्मभूमि में केस दर्ज कराकर तीनों का चालान कर दिया गया है।

 

 

और पढ़े  एक्सप्रेसवे पर पिकअप पलटी, 5 श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल
  • Related Posts

    एक्सप्रेसवे पर पिकअप पलटी, 5 श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल

    यूपी में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन संख्या UP-24 AT-1819 में कुल 32 लोग सवार थे, जो राजस्थान की गोगामेड़ी से…

    चौकी बनी बर्थडे पार्टी का अड्डा! बाहरी शख्स ने काटा केक, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    यूपी के महाराजगंज जिले में पुलिस चौकी के अंदर एक बाहरी व्यक्ति का जन्मदिन मनाना पुलिसकर्मियों को खासा भारी पड़ गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…