हमलावर काला रेनकोट पहनकर आए- युवक पर फायरिंग, हेलमेट उतारते ही सीसीटीवी में कैद, मुख्य आरोपी 12 घंटे में पकड़ा

Spread the love

नेबसराय थाने के इलाके में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। राजेश नामक युवक को गोली बाजू में लगते हुए उसके बाद पसलियों में जाकर फंस गई। वारदात की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौके पर डटे रहे और आरोपी की तलाश की।

 

काला हेलमेट और रेनकोट पहनकर आए हमलावर
दक्षिण जिले के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार बुधवार की शाम करीब चार बजे दो युवक बाइक पर आए और खानपुर में रहने वाले राजेश को गोली मार दी। बाइक सवार युवकों ने काला हेलमेट और रेनकोट पहना था। राजेश को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। हालांकि, अब राजेश की हालत खतरे से बाहर है।

आरोपियों पर केस कर जिले के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या सिंह समेत सीनियर पुलिस अधिकारी के निर्देश पर नेबसराय थानाध्यक्ष पारस नाथ, इंस्पेक्टर पवन, की टीम ने जांच शुरू की। घटना के बाद पुलिस टीम ने वारदात के 12 घंटे बाद मुख्य आरोपी प्रवीण को पकड़ लिया। प्रवीण ने पूछताछ में बताया कि राजेश उसके मुहल्ले में रहता है। राजेश ने बताया कि प्रवीण के साथ उसका दो महीने पहले भी झगड़ा हुआ था और एक साल पहले राजेश ने उसे पीटा था। बदला लेने के लिए उसने राजेश की हत्या की साजिश रची थी।

खानपुर में की वारदात
आरोपी प्रवीण ने अपने साथी के साथ नेबसराय थाना क्षेत्र के खानपुर में राजेश पर फायरिंग की थी। प्रवीण एक ही गोली चला पाया था, दूसरी गोली चली ही नहीं थी। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए काला हेलमेट व काला रेनकोट पहना था। वारदात के बाद ये बदरपुर की तरफ भागे।

और पढ़े  इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

बदरपुर में उतरा हेलमेट
प्रवीण ने बदरपुर में अपनी हेमलेट उतारा था। यहां पर उसका चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। नेबसराय थाना पुलिस सीसीटीवी देखते हुए बदरपुर तक पहुंच गई। आरोपी का चेहरा जब पीड़ित राजेश को दिखाया तो उसने उसकी पहचान कर ली। पुलिस इसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।

20 दिन पहले निखिल नागर हत्या में अभी तक मुख्य आरोपी फरार जिले के अंबेडकर नगर थाना इलाके में 9 मार्च को हुई निखिल नागर की हत्या का आरोपी वारदात अभिषेक भोला 20 दिन बाद भी पकड़ में नहीं आया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी इलाके में ही घूम रहा है। निखिल की हत्या अभिषेक भोला नामक युवक ने करवाई थी।


Spread the love
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love