हादसा: 3 युवकों की असमय मौत से शोक, मारे गए जवान की अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ हुई

Spread the love

पिथौरागढ़ में बंगापानी के एन बैंड उमरगड़ा में हुए इनोवा कार हादसे में रविवार को मारे गए युवाओं की अंत्येष्टि गमगीन माहौल में अलग-अलग घाटों पर की गई। सोमवार को शव यात्रा पर गए लोगों की आंखें नम हो गईं। एक जवान और दो युवाओं की सड़क हादसे में मौत से सीमांत में शोक की लहर है।

 

हादसे में मारे गए आर्मी मेडिकल कोर में तैनात लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी की अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ मदकोट स्थित मंदाकिनी और गोरी नदी के संगम पर किया गया। कुमाऊं स्काउट धारचूला एवं आर्मी मेडिकल कोर पिथौरागढ़ की यूनिट ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्र के पूर्व सैनिक मौजूद रहे। मृतक के सेना से सेवानिवृत्त पिता-मां और भाई सदमे में है।

जिला मुख्यालय के टकाना उत्सव गृह निवासी आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत की अंत्येष्टि थल स्थित त्रिवेणी संगम पर की गई। यहां पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट, नवीन कोठारी, ललित पंत, दिनेश रावत, भगवान पंत समेत उनके मूल गांव बेड़ीनाग स्थित भट्टी गांव से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम विदाई देने पहुंचे।

उधर, दौला निवासी खंड विकास अधिकारी बसंत पांडे के पुत्र अंकित की अंत्येष्टि रामेश्वर घाट पर की गई। चिता को मुखग्नि उनके चाचा कैलाश पांडे ने दी।

बीआरओ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लिया जायजा
बंगापानी में बीते रविवार कार हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए। लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली और सुरक्षा के इंतजाम न होने से पूर्व की तरह यह हादसा भी हुआ। सड़क निर्माण की कार्यदायी संस्था बीआरओ के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। बीआरओ ने दावा किया है कि सड़क में कोई दिक्कत नहीं है। उनका कहना है कि वाहन की तेज रफ्तार से घटना घटित होने का अंदेशा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क किनारे सुरक्षा के लिए क्रश बैरियर तक नहीं लगे हैं और पैरापिट भी बेहद कमजोर हैं। इस स्थान पर पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं।

और पढ़े  ऋषिकेश- अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे CM धामी, कहा- युद्धग्रस्त विश्व में शांति का मार्ग है योग

कार हादसे की जांच के लिए ओआईसी शामा मूर्ति को घटना स्थल पर भेजा गया था। उन्होंने वाहन की तेज रफ्तार के चलते पैराफिट तोड़ते हुए नीचे गिरने का अंदेशा जताया है। – राम चंद्र मीणा, ओसी, 1447 बीआरओ


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love