आतंकी हमला- पुलिस ने पर्यटकों की मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, अपनों की जानकारी के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल

 

 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में दो बेगुनाह नागरिकों की मौत हो गई है और करीब 21 लोग घायल हैं। आशंका है कि हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या अभी बढ़ सकती है। आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। टीआरएफ, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन है।

 

अनंतनाग पुलिस ने स्थिति की गंभीरता से देखते हुए कि पर्यटकों की मदद के लिए 24/7 आपातकालीन सहायता डेस्क बनाई है। पर्यटक और उनके परिजन किसी भी जानकारी के लिए 9596777669, 01932225870 और व्हाट्सएप 9419051940 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

और पढ़े  सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हमले: 3 लोगों की मौत, होर्मुज के वैकल्पिक मार्ग पर भी मंडराया खतरा?
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…