PM Modi: दो दिवसीय दौरे पर जेद्दा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी,21 तोपों की सलामी से हुआ स्वागत

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जेद्दा पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘सऊदी अरब के जेद्दाह में उतरा हूं। इस यात्रा से भारत और सऊदी अरब के बीच मित्रता मजबूत होगी। आज और कल विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।’

 

सऊदी अरब में प्रवासी भारतीयों ने ‘मोदी, मोदी’ के लगाए नारे
सऊदी अरब की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जेद्दा पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए प्रवासी भारतीयों ने ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाए।

 

 

सऊदी अरब में गूंजा ‘ऐ वतन’ गाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के तहत सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गए हैं। वहीं उनके जेद्दा पहुंचने पर एक स्थानीय शख्स ने उनके स्वागत में भारतीय गीत ‘ऐ वतन, ऐ वतन…’ गाया।

 

 

जेद्दा पहुंचे पीएम मोदी, 21 तोपों की सलामी से हुआ स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए जेद्दा पहुंचे, इस दौरान उनका स्वागत 21 तोपों की सलामी के साथ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री एचआरएच प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ देश की अपनी यात्रा के दौरान भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी नेताओं की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट- गौतम अदाणी से मिले दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा
  • Related Posts

    रियाद को 48 एफ-35 देगा अमेरिका?: हूती-सऊदी तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

    अमेरिका का डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन सऊदी अरब को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने सांसदों से कहा कि वे सऊदी अरब को…

    तृणमूल का नामोनिशान: सत्ता गई, विधायक-सांसद गए, दल का नाम-निशान भी, अब आगे क्या!

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस का सफर 1998 से शुरू हुआ था। कांग्रेस से अलग होकर ममता बनर्जी ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाई। पार्टी को उसका नाम…