मैनचेस्टर में यहूदी धार्मिक स्थल हीटन पार्क हिब्रू कॉन्ग्रिगेशन सिनेगॉग पर बृहस्पतिवार को आतंकी हमले में दो लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर को मार गिराया। हमला योम किप्पुर के पवित्र दिन हुआ।
राजा चार्ल्स और रानी कैमिला ने शोक जताया
बकिंघम पैलेस ने राजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला की ओर से शोक जताया। प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्थानीय मेयर एंडी बर्नहैम ने हमले को घृणित बताया और पीड़ित समुदाय को समर्थन का भरोसा दिलाया। इस्राइली दूतावास ने इसे बेहद दुखद करार दिया।







