Terrorist Arrested: एक संदिग्ध आतंकी हुआ बेंगलुरु से गिरफ्तार,अलकायदा के लिए कर रहा है काम

Spread the love

Terrorist Arrested: एक संदिग्ध आतंकी हुआ बेंगलुरु से गिरफ्तार,अलकायदा के लिए कर रहा है काम

कर्नाटक से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान आरिफ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इंटरनेट के जरिए वह पिछले दो साल से अलकायदा के संपर्क में था। मामले में एनआईए ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर, IKP से जुड़ना चाहता था
संदिग्ध आतंकी आरिफ पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और एक कंपनी में काम करता है। सूत्रों के अनुसार, वह इंटरनेट के जरिए आतंकियों से जुड़ा था। हालांकि, अभी तक किसी घटना में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह जल्द ही ईरान और अफगानिस्तान के लिए रवाना होने वाला था। यहां जाकर वह आतंकी संगठन IKP से जुड़ने की तैयारी में था। हालांकि, इससे पहले ही NIA ने उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।

कलकत्ता से पकड़े गए आरोपियों से भी पूछताछ
इसके पहले सात जनवरी को कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने हावड़ा के टिकियापारा इलाके से दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। इनके आतंकी संगठन ISIS से जुड़े होने का शक है। NIA की लिस्ट में ये दोनों शामिल थे। पकड़े गए आतंकियों में से एक एमटेक इंजीनियर है।

ये दोनों सोशल मीडिया पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रहे थे। इनका उद्देश्य लोगों को जिहादी गतिविधियों की ओर आकर्षित करने के लिए उनका ब्रेनवॉश करना है। ये युवाओं में राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को भड़काने के लिए विस्फोटों और हत्याओं दिखाते थे। दोनों आरोपी पाकिस्तान और पश्चिम एशिया में ISIS के पदाधिकारियों के संपर्क में थे। STF की एक टीम ने दोनों को टिकियापारा के आफताबुद्दीन मुंशी लेन स्थित उनके ठिकाने से दबोचा था। पकड़े गए आतंकियों के नाम मोहम्मद सद्दाम (28) और सैयद अहमद (30) हैं। सद्दाम काफी पढ़ा-लिखा है। इनके पास से एक लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

और पढ़े  छह राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा, जानें कब होगा मतदान...

दोनों हावड़ा में आतंकवादी संगठन ISIS का नेटवर्क फैलाने में लगे थे। कई युवा उनके जाल में फंस भी गए। गिरफ्तारी के दौरान दोनों के पास से कई दस्तावेज जब्त किए गए थे। अब इन दोनों से भी NIA ने पूछताछ शुरू कर दी है।


Spread the love
  • Related Posts

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को बेल मिली,, जल्द ही जेल से होंगे रिहा

    Spread the love

    Spread the loveमोकामा के विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें चर्चित दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी गई है। अदालत ने सुनवाई…


    Spread the love

    राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट अपडेट- आज शाम तक घोषित होगी तारीख और समय

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने एक्स पर कहा है कि आज शाम को रिजल्ट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *