20 Lakh Fine: एयर एशिया को लगा 20 लाख का जुर्माना, नियमों के उल्लंघन के चलते लगाया जुर्माना

20 Lakh Fine: एयर एशिया को लगा 20 लाख का जुर्माना, नियमों के उल्लंघन के चलते लगाया जुर्माना

डीजीसीए ने एयर एशिया पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया है। एयर एशिया पर यह जुर्माना डीजीसीए के नियमों के उल्लंघन के चलते लगाया गया है। दरअसल जांच के दौरान एयर एशिया के पायलट, पायलट प्रोफिशिएंसी चेक के दौरान नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए। डीजीसीए ने अपनी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वाह ना करने के लिए एयर एशिया के आठ जांचकर्ताओं पर भी 3-3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि यह जांचकर्ता डीजीसीए के सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट नियमों का पालन कराने में असफल रहे।

दरअसल डीजीसीए ने जांच के दौरान पाया कि एयर एशिया के पायलट कुछ जरूरी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे क्योंकि उन्हें पायलट प्रोफिशिएंसी टेस्ट के दौरान इन नियमों की जानकारी ही नहीं दी गई थी। इसके बाद एयरलाइन के ट्रेनिंग हेड को भी तीन महीने के लिए उनके पद से हटा दिया गया है। डायरेक्टेरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने एयर एशिया के मैनेजर, ट्रेनिंग हेड और अन्य संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे डीजीसीए के नियमों को लागू नहीं करने की वजह पूछी है। संबंधित अधिकारियों के जवाब के बाद ही डीजीसीए कार्रवाई पर निर्णय लेगा।

और पढ़े  केंद्र का नया मसौदा: किसान ने पराली जलाई तो 15 माह तक नहीं छूटेगा पीछा, जमीन के रिकॉर्ड में रहेगी 'रेड एंट्री'
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…