गोविंदघाट में अस्थाई पुल: लोनिवि ने बनाया गोविंदघाट में अस्थाई पुल, ग्रामीणों की  शुरू हुई आवाजाही, चट्टान टूटने से हो गया था ध्वस्त

Spread the love

 

गोविंदघाट में लोनिवि ने पुलना के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए अस्थाई पुल तैयार कर दिया है। शुक्रवार देर अपराह्न अस्थाई पुल से आवाजाही शुरू हो गई है। बीते मंगलवार को गोविंदघाट में चट्टान टूटने से मोटर पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था। जिसके कारण पुलना गांव, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का संपर्क पूरी तरह से कट गया था। वहीं मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

तब से ग्रामीण नदी पर टिन डालकर आवाजाही कर रहे थे। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने घटना के दिन ही लोनिवि को अस्थाई पुल तैयार करने के निर्देश दिए थे। लोनिवि ने अलकनंदा नदी पर शुक्रवार को अस्थाई पुल बना दिया है। जिससे लोगों को पैदल आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: राज्य को 29 अगस्त को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की सौगात, हल्द्वानी के गोलापार में होगा शिलान्यास
  • Related Posts

    बदरीनाथ: 15 साल बाद धाम पहुंची मां इंद्रामती की डोली, भक्तों ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the loveगोपेश्वर क्षेत्र के टेढ़ा खनसाल क्षेत्र की आराध्य माता इंद्रामती की डोली अपने भक्तों के साथ वसुधारा के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को करीब 15 वर्ष बाद माता…


    Spread the love

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love