टिहरी – गोवा अग्निकांड…टिहरी के युवक सतीश की मौत की खबर से गांव में शोक, नौकरी करने गया था

गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में टिहरी जिले के चाह गाडोलिया निवासी सतीश सिंह राणा (28) की दर्दनाक मौत की खबर आने के बाद गांव में शोक पसर गया। सुरेंद्र सिंह राणा के दो बेटे और दो बेटियों में सबसे बड़ा सतीश चंडीगढ़ से दो साल पहले ही गोवा होटल में नौकरी करने गया था।

सतीश ने जनवरी माह में घर आना था। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद गांव में खेतीबाड़ी और मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे सुरेंद्र सिंह और मां संगीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। अग्निकांड में भाई की मौत के बाद छोटा भाई सौरभ भी चंडीगढ़ से गोवा पहुंच गया।

गोवा में साथ काम कर रहे विजेंद्र और अरविंद सतीश के शव को लेकर गांव के लिए निकल गए हैं। आज रात करीब सात से आठ बजे तक उनके गांव पहुंचने की उम्मीद है। अग्निकांड में गांव के बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद आस पास गांव के लोग सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। बताया गया है कि कल नौ दिसंबर को उनके पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

और पढ़े  मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    देवकुंज: छोड़ी पुरानी पहचान…नई उम्मीदों के साथ नया नाम, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपनाया

    पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन के दौर के बीच गरुड़ विकासखंड के जिजोली गांव से एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। वीरान होने की कगार…