हल्द्वानी- DM ललित मोहन ने अधिकारियों को दिए निर्देश- मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए उठाएं कदम

नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं। जहां तेंदुए या किसी अन्य जंगली जानवर का मूवमेंट अधिक हो वहां स्कूलों के समय में बदलाव करने के लिए भी शिक्षा अधिकारी कार्रवाई करें।

मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि जिन क्षेत्रों में वन्य जीव बसावट की ओर आते हैं वहां सोलर फेंसिंग के रखरखाव को दुरुस्त किया जाए। स्कूल आते-जाते वक्त बच्चों के साथ किसी वयस्क को भेजें। डीएम ने ग्रामीणों से भी जंगल क्षेत्र में अकेले आवागमन नहीं करने की अपील की।

 

मनरेगा के जरिये कराएं झाड़ी कटान
डीएम ने डीडीओ को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में महिलाएं घास लेने जंगल जाती हैं वहां मनरेगा के माध्यम से रास्तों में झाड़ी कटान एवं सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को आबादी क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आवागमन रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने जंगल के बीच में स्थित चाल खालों को पानी से भरने, खाद्य सामग्री खुले में डालने से रोकने के भी निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बांगड़ी, ध्रुव मर्तोलिया, आकाश गंगवार, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी आदि थे।

और पढ़े  उत्तराखंड से राज्यसभा में पहली बार BJP के एससी सांसद बने दिनेश
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    देवकुंज: छोड़ी पुरानी पहचान…नई उम्मीदों के साथ नया नाम, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपनाया

    पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन के दौर के बीच गरुड़ विकासखंड के जिजोली गांव से एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। वीरान होने की कगार…