टिहरी: घर में फटा गैस सिलेंडर,हादसे में 3 लोग गंभीर घायल, घटनास्थल पर पहुंची टीम ।

टिहरी: घर में फटा गैस सिलेंडर,हादसे में 3 लोग गंभीर घायल, घटनास्थल पर पहुंची टीम ।

टिहरी जिले में एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
गुरुवार सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।

सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मगण मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है।

और पढ़े  एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…