भीमताल:- आज से पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकेंगे सैलानी

भीमताल:- आज से पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकेंगे सैलानी

भीमताल और नौकुचियाताल आने वाले सैलानी शुक्रवार से पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। पैराग्लाइडिंग संचालन को लेकर पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी दस्तावेज दुरुस्त रखने वाले संचालकों को ही देहरादून निदेशालय से अनुमति दी गई। हालांकि विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द सभी संचालकों को अनुमति मिल जाएगी। पैराग्लाइडिंग संचालन शुरू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े एक हजार से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
जिले में भीमताल, नौकुचियाताल और कोटाबाग क्षेत्र में वर्तमान समय में 11 पैराग्लाइडिंग संचालित की जा रही हैं। इन पर्यटक स्थलों पर दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, बरेली, यूपी, देहरादून, रुद्रपुर समेत अन्य शहरों के सैलानी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं। बरसात के बाद शुक्रवार से फिर पैराग्लाइडिंग का संचालन शुरू हो जाएगा।

और पढ़े  AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…