हल्द्वानी: दुष्कर्म के बाद किशोरी हुई गर्भवती, मामला छुपाने को माता-पिता ने कर दिया निकाह

Spread the love

 

नभूलपुरा थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले को छिपाने के लिए माता-पिता ने किशोरी का निकाह भी करा दिया। खुलासा तब हुआ कि जब युवक की मां ने पुलिस से नाबालिग का निकाह कराने की शिकायत की।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो और किशोरी के माता-पिता के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के 20 वर्षीय युवक का यहीं की 16 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच संबंध बने तो किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि किशोरी के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने युवक से उसका निकाह करा दिया।
इसके बाद युवक की मां ने बीती 12 जून को पुलिस को तहरीर सौंप कर किशोरी के मां-बाप पर नाबालिग का निकाह कराने का आरोप लगाया। इसकी विवेचना दरोगा हेमंत प्रसाद को सौंपी गई। जांच में किशोरी की उम्र 16 वर्ष नौ माह निकली।

चार माह की गर्भवती भी पाई गई। इसमें वादी एएसआई हेमंत की तहरीर पर बीती 31 अक्तूबर को पुलिस ने किशोरी के मां-बाप के खिलाफ बाल विवाह का मुकदमा दर्ज किया है। दुष्कर्म के आरोपी पर पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love