टी20 कप्तान सूर्यकुमार- सूर्यकुमार का जर्मनी में हुआ हर्निया का सफल ऑपरेशन..

Spread the love

 

 

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का जर्मनी के म्युनिख में पेट के दाएं ओर खेल हर्निया का सफल ऑपरेशन हुआ। 34 वर्ष के सूर्यकुमार ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर लिखा, ‘लाइफ अपडेट: पेट के निचले दायें ओर खेल हर्निया की सर्जरी हो गई है। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सफल ऑपरेशन के बाद अब मैं रिकवरी की राह पर हूं।’

खेल हर्निया कमर या पेट के निचले हिस्से में नरम ऊतकों की चोट है जिसमें अक्सर मांसपेशियां, कंडराएं या स्नायुबंधन शामिल होते हैं। जर्मनी में सर्जरी के बाद सूर्यकुमार बेंगलुरू में बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र पर रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।

 

भारत को अगस्त में बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। सूर्यकुमार ने 2023 विश्व कप फाइनल के बाद से 50 ओवरों के प्रारूप में नहीं खेला है। यह तीन साल में सूर्यकुमार का तीसरा ऑपरेशन था। इससे पहले 2023 में उनके टखने का ऑपरेशन हुआ था और 2024 में खेल हर्निया की भी सर्जरी हुई थी।

 

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार 2025 सत्र में ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रहे थे। उन्होंने 717 रन बनाये हालांकि मुंबई इंडियंस को प्लेआफ में दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स ने हराया। मुंबई टी20 लीग में सूर्यकुमार ने ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थईस्ट की कप्तानी की।

 

 


Spread the love
और पढ़े  पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दिखा भारत बंद का असर, 7 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
  • Related Posts

    शुभशु शुक्ला की हुई वापसी: वापसी पर बोले PM मोदी- पृथ्वी पर आपका स्वागत है,आपने करोड़ों सपनों को प्रेरित किया

    Spread the love

    Spread the love     पीएम मोदी बोले- यह गगनयान मिशन की दिशा में मील का पत्थर पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला के सकुशल धरती पर लौट आने पर खुशी…


    Spread the love

    शुभशु शुक्ला की हुई वापसी:- शुभांशु शुक्ला का यान प्रशांत महासागर में उतरा, भारत में जश्न का माहौल

    Spread the love

    Spread the love   भारत का बेटा शुभांशु शुक्ला 20 दिन अंतरिक्ष में और 18 दिन अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद आज धरती पर सकुशल लौट आया है। शुंभाशु…


    Spread the love