Surrender: शीर्ष नक्सली देवजी ने किया ‘आत्मसमर्पण’, तेलंगाना पुलिस के सामने डाले हथियार!

Spread the love

क्सली संगठन के महासचिव टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण की खबर है। बताया जा रहा है कि देवजी ने अपने साथी सीसीएम संग्राम के साथ पुलिस के सामने हथियार डाले दिए हैं। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ महीने पहले ही देवजी को संगठन का महासचिव बनाया गया था।

 

इससे पहले पूर्व महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू पिछले साल मई को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया था। अगर देवजी के आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो एक वर्ष के भीतर दूसरी बार संगठन शीर्ष नेतृत्व विहीन हो जाएगा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि देवजी के साथ कई सशस्त्र कैडरों के भी आत्मसमर्पण करने की बात भी संभावना है।

इससे पूर्व 19 नवंबर 2025 में एक करोड रुपए से ज्यादा के इनामी खूंखार नक्सली माडवी हिड़मा को मारने के बाद नक्सलियों के टॉप लीडर देवजी को भी ढेर करने की खबर सामने आई थी।  हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई थी।  छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मारेडुमिल्ली के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पोलित ब्यूरो मेंबर और नक्सल महासचिव देवजी समेत कुल सात नक्सली मारे आने की खबर सामने आई थी।

अब देवजी के तेलंगाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सरेंडर करने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी भी इसकी  आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि वर्ष 2025 से अब तक बीच-बीच में देवजी के आत्मसमर्पण या मारे जाने की खबर सामने आती रही हैं।

और पढ़े  जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

Spread the love
  • Related Posts

    जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the love   2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने…


    Spread the love

    अमित जोगी को HC से झटका, जग्गी हत्याकांड में आया फैसला, 3 सप्ताह में करना होगा सरेंडर

    Spread the love

    Spread the loveछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को बड़ा झटका लगा है। जग्गी हत्याकांड मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अमित जोगी को…


    Spread the love