अचानक बड़ी बैठक- मंत्री विजयवर्गीय ने सभी विधायकों व अधिकारियों से की चर्चा, किसने बढ़ाई टेंशन?

Spread the love

 

इंदौर में दूषित पानी की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई। 200 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस मध्य प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर है। इस बीच इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ी बैठक बुलाई है। इसमें जिले के सभी विधायकों को बुलाया गया है। कलेक्टर शिवम् वर्मा, निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हैं।

प्रदेशभर में कांग्रेस के आंदोलन के बाद बढ़ा तनाव
बताया जा रहा है कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में इस घटना के विरोध में आंदोलन कर रही है। इसी के चलते अचानक यह बैठक आयोजित की गई है।

 

कांग्रेसी नेताओं को भाजपाइयों ने चाय नाश्ते पर बैठा लिया
इंदौर में कुछ कांग्रेस नेता दो नंबर क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला के घर विरोध प्रदर्शन करने गए थे, लेकिन वे नाश्ता-पानी कर लौट गए। कांग्रेस नेता मनोहर रघुवंशी ने बताया कि रविवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्रीय विधायकों के आवासों का घेराव करने वाले थे। इसी क्रम में वे स्वयं क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला के घर पहुंचे थे।

रघुवंशी के अनुसार, बाद में जानकारी मिली कि प्रदर्शन रद्द कर दिया गया है। इसके बाद मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नाश्ता-पानी कराया। इसके बाद सभी कांग्रेसी वहां से वापस लौट गए।


Spread the love
और पढ़े  जबलपुर- मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, जमकर मारपीट और पथराव
  • Related Posts

    धर्मांतरण मामला में नया खुलासा-  अमरीन के घर से चलता था पूरा नेटवर्क, ब्लैकमेल और दबाव की साजिश भी उजागर 

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल में दो सगी बहनें अमरीन और आफरीन घर से अनैतिक गतिविधियों का संगठित गिरोह संचालित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस जांच और जिला अदालत में दर्ज…


    Spread the love

    जबलपुर- मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, जमकर मारपीट और पथराव

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार रात करीब 9 बजे आजाद चौक के दुर्गा मंदिर में एक युवक द्वारा तोड़फोड़ करने के बाद तनाव की स्थिति बन गई।…


    Spread the love