पुलिस विभाग में कार्यरत एक ऐसा सब इंस्पेक्टर आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है,भिक्षावृत्ति करने वालों बच्चों को देता है निशुल्क शिक्षा।

Spread the love

अयोध्या –

पुलिस विभाग में एक ऐसे सब इंस्पेक्टर चर्चाओ में हैं। जो अपनी ड्यूटी के बाद मिले समय को जनसेवा के कार्य में लगाते हैं। इस समय ये दरोगा रणजीत यादव अयोध्या के डीआईजी कार्यालय में तैनात हैं।और रक्तदान, पौधरोपण, पशु-पक्षियों की सेवा के साथ ही अब उन्होंने भिक्षावृत्ति करने वालों के बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने का काम भी शुरू कर दिया है।वही दरोगा रणजीत यादव का कहना है कि उनका यह स्कूल अयोध्या के खुर्जा कुण्ड के पास स्थित जयसिंहपुर वार्ड में स्थित मलिन बस्ती में नवंबर 2021 से चल रहा है। इसमें इस समय 65 बच्चे पढ़ने आते हैं।उन्होने बताया कि भीख मांगने वाले निराश्रित लोगों के बच्चों से उनका सरोकार तब हुआ जब वे अयोध्या के नया घाट चौकी पर तैनात थे।इस इलाके में कुष्ठ रोगियों को घाटों पर भीख मांगते देखा जाता है।वही बताया कि उनके बच्चों को देख कर उन्हें अपना बचपन याद आया जब वे बेहद गरीबी के दौर में लोगों से किताबें मांग कर अपनी पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि उसी के बाद उन्होंने भिखारियों के बच्चों को फ्री में शिक्षा देने का संकल्प लिया। अब ऐसे निराश्रित बच्चों के लिए उन्होंने अपना स्कूल शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वे इस समय पुलिस की अपनी ड्यूटी को वरीयता देते हुए समय निकालकर बच्चों को पढ़ाते हैं।बच्चों को पढ़ाई की सामग्री जैसे कॉपी, किताब, कलम, स्लेट, चॉक, रबर, कटर और अध्ययन सामग्री अपनी जेब से खरीदकर देते हैं। साथ ही उनके अभिभावकों को जागरूक करते हैं कि शिक्षा से ही उनकी गरीबी दूर हो सकती है.

और पढ़े  नोएडा एयरपोर्ट बनने में लगे दो दशक- 2001 में राजनाथ सिंह ने दिया था प्रस्ताव, अब 25 वर्ष बाद पूरा हुआ सपना

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा…


    Spread the love

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *