उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन में कई सड़कें अवरूद्ध हो गई है। ऐसे में अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए बीएड के चार छात्रों ने हेलीकॉप्टर को ही हायर कर लिया। चारों छात्र राजस्थान के बालोत्रा शहर के रहने वाले हैं। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के इन छात्रों को परीक्षा देने के लिए मुनसियारी के आर एस टोलिया पीजी कॉलेज तक पहुंचना पड़ा।
इन छात्रों में से एक, ओमरम जाट ने कहा, “जब हम 31 अगस्त को हल्दवानी पहुंचे, तो हमें पता चला कि भूस्खलन के कारण मुनसियारी की ओर जाने वाली सभी सड़कें बंद थीं। हमने सोचा कि हम अपनी परीक्षा नहीं दे पाएंगे।”







