यूपी के बदायूं स्थित बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा को घर बुलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। जब वह पांच महीने की गर्भवती हो गई तो वह गुमसुम रहने लगी।
जबरन करा दिया छात्रा का गर्भपात
उसने अपने परिजनों को पूरा मामला बता दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। इसी दौरान आरोपी ने अपने बिरादरी को बुलाकर पंचायत बुला ली। जहां तय हुआ कि उसका गर्भपात कराके उसकी शादी अच्छी जगह आरोपी का परिवार करेगा। इसके बाद बगरैन कस्बे में ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। छात्रा की शादी 40 के व्यक्ति के साथ तय कर दी। यह देख परिवार के लोगों ने शादी करने से मना दिया और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले से अवगत कराया। एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।







