Strike: कैरिबियाई सागर में ड्रग तस्कर जहाज पर अमेरिका का हमला, 3 की मौत

Spread the love

मेरिकी सेना ने कैरिबियाई सागर में कथित ड्रग तस्करी में लिप्त एक जहाज को निशाना बनाया। इस हमले में तीन तस्कर की मौत का दावा किया गया है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। अमेरिकी सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने कैरेबियन सागर में ड्रग्स की तस्करी के आरोपी एक जहाज पर घातक हमला किया। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर इस हमले से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक ही झटके में पूरे जहाज को खत्म कर दिया।

 

13 फरवरी को बनाया निशाना, साझा किया वीडियो
हमले का वीडियो साझा करते हुए अमेरिकी सदर्न कमांड ने सोशल मीडिया पर बताया कि 13 फरवरी को कमांडर जनरल फ्रांसिस एल. डोनोवन के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स सदर्न स्पीयर ने नामित आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित एक पोत पर घातक सैन्य हमला किया।

 

सैन्य कार्रवाई में तीन तस्करों की मौत
पोस्ट में आगे कहा गया कि खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई कि पोत कैरिबियाई सागर में मादक पदार्थों की तस्करी के मार्गों से गुजर रहा था और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। इस कार्रवाई में तीन तस्कर मारे गए। अमेरिकी सेना का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ।

 

हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 133
पोस्ट के साथ जुड़े एक वीडियो में नाव को पानी में चलते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद वह आग की लपटों में घिरकर फट जाती है। शुक्रवार (13 फरवरी) के हमले के बाद ट्रंप प्रशासन के कथित तौर पर मादक पदार्थों से भरी नौकाओं पर किए गए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है। सितंबर की शुरुआत से कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में कम से कम 38 हमले किए गए हैं।

और पढ़े  न लगाएं पेट्रोल पंपों पर भीड़: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय तेल कंपनी की अपील, कहा- हमारे पास पर्याप्त ईंधन

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


    Spread the love

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love