अजब-गजब : ढाई साल तक 15 किमी सड़क बनवाने के लिए लोग खाते रहे धक्के,वही एक मंत्री के आने पर 5 घंटे में बना दी 15 किमी सड़क

अजब-गजब : ढाई साल तक 15 किमी सड़क बनवाने के लिए लोग खाते रहे धक्के,वही एक मंत्री के आने पर 5 घंटे में बना दी 15 किमी सड़क

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के एक्सप्रेस-वे से खजूरी पुश्ते तक 15 किमी हिस्से को बनवाने के लिए लोग ढ़ाई साल तक धक्के खाते रहे। वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहते, लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के गुरुवार को बागपत आने की सूचना हुई तो पांच घंटे में सड़क बना दी गई।

बागपत के अलावा आसपास के कई अन्य जिलों के लोग दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से नौकरी व कारोबार करने के लिए दिल्ली जाते हैं। इस तरह करीब 30 हजार वाहन रोजाना नेशनल हाईवे से गुजरते है। लेकिन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से लोनी के खजूरी पुश्ते तक करीब 15 किमी की सड़क पूरी तरह से टूटी हुई थी। इस कारण रोजाना शाम को डेढ़ से तीन घंटे तक का जाम भी लगने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती थी।

पिछले ढ़ाई साल से सड़क को बनवाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए एनएचएआई व एलिवेटिड रोड का निर्माण कर रही कंपनी के कार्यालयों तक शिकायत की गई। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को गुरुवार को एलिवेटिड रोड निर्माण कंपनी के यार्ड व इकनोमिक कॉरिडोर का निरीक्षण करने के लिए आना है। मंत्री को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, उससे पहले ही मंगलवार रात को करीब पांच घंटे में सड़क बना दी गई। दिल्ली रोजाना जाने वाले लोग भी रात को जब वापस लौटे तो सड़क टूटी हुई थी और जब बुधवार सुबह को दिल्ली गए तो सड़क पूरी तरह से चकाचक मिली। नेशनल हाईवे पूरी तरह से टूटा हुआ था और एलिवेटिड रोड का निर्माण व एनएचएआई के अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद भी उसे ठीक नहीं किया जा रहा था। अब मंत्री के यहां आने का पता चला है तो सड़क भी रातभर में बना दी गई है। मंत्री पहले आ जाते थे यह सडक़ पहले ही ठीक हो जाती। रविंद्र कुमार, एनबीसीसी कालोनी

और पढ़े  करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

    कादीपुर (सुल्तानपुर)   फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई।…