चारधाम यात्रा- यात्रा के नाम पर ठगी रोकने के लिए कार्रवाई, एसटीएफ ने 10 फर्जी वेबसाइटें कराईं बंद

Spread the love

चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए एसटीएफ ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाले गिरोहों पर कड़ा प्रहार कर 10 फर्जी वेबसाइटें बंद कराई गई हैं। जबकि 180 फर्जी लिंक ब्लॉक किए गए हैं। इनके अलावा दूरसंचार विभाग को 52 संदिग्ध मोबाइल नंबर बंद करवाया जा रहा है। साथ ही 27 नंबरों को संदिग्ध मान प्राथमिकी दर्ज की है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर ठग चारधाम यात्रा, विशेषकर केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिये लोगों को जाल में फंसा रहे थे।

 

इस पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने 10 संदिग्ध वेबसाइटों को चिह्नित कर उन्हें निष्क्रिय कराया है। इसके लिए सोशल मीडिया मॉनीटरिंग एवं एक्शन टीम का गठन किया गया है जो लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख रही है और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि चारधाम यात्रा के लिए बुकिंग केवल https://heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही करें। ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- आकाशीय बिजली गिरने से रेस्टोरेंट में आग लगी, सिलिंडर फटने से हुई और विकराल, सारा सामान हुआ राख
  • Related Posts

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    कोटद्वार- गाड़ीघाट में रेलवे मालगोदाम के पास लकड़ी की चार दुकानों में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love कोटद्वार रेलवे मालगोदाम के नजदीक गाड़ीघाट क्षेत्र में लकड़ी की चार दुकानों में   भीषण आग लग गई। इस दौरान दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं।…


    Spread the love