Vice President Election – 85 फीसदी हुआ अभी तक मतदान, प्रधानमंत्री मोदी व पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत इन दिग्गजों ने डाले वोट।

उपराष्ट्रपति चुनाव में दोपहर दो बजे तक 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि दोनों सदनों के 780 सांसदों में से लगभग 670 ने अब तक अपना वोट डाला। गौरतलब है कि राज्यसभा की आठ अन्य सीटें खाली हैं। पीएम मोदी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा में 23 सहित 39 सांसदों वाली तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही इस चुनाव से दूर रहने के अपने फैसले की घोषणा कर दी थी। 

भाजपा सांसद हेमा मालिनी, राज्यवर्धन सिंह राठौर, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मिनाक्षी लेखी और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।

संसद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला। उनके अलावा पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और मनीष तिवारी भी वोट डालने पहुंचे।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना वोट डाला।

और पढ़े  2020 दिल्ली दंगा-: भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा में 5 दोषियों की सजा पर फैसला आज, दलीलों पर सुनवाई संपन्न
  • Related Posts

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…

    राहत की बात- बैंक हड़ताल के दौरान दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

    बैंक यूनियनों की 28 सिंतबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दौरान दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।   बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक,…