कभी ऐसे भी किस्मत खुलती है-: सब्जी बेचने वाले को लगी 11 करोड़ की लॉटरी, दोस्त से पैसे उधार लेकर खरीदा था टिकट

पंजाब की एक यात्रा, एक दोस्त की थोड़ी-सी मदद और ढेर सारी किस्मत। राजस्थान के एक सब्जी विक्रेता ने पंजाब राज्य लॉटरी-दिवाली बंपर 2025 में 11 करोड़ रुपये जीते है।

दरअसल अमित सेहरा ने एक दोस्त से पैसे उधार लेकर बठिंडा की एक दुकान से लॉटरी टिकट खरीदा था। उन्होंने पंजाब राज्य लॉटरी-दिवाली बंपर 2025 में यह शीर्ष पुरस्कार जीता है। आंखों में आंसू आने पर उन्होंने कहा कि उनके पास लॉटरी पुरस्कार पाने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए चंडीगढ़ जाने के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं थे।

 

कोटपुतली में ठेले पर बेचते हैं सब्जी

जयपुर के कोटपुतली में रहने वाले और ठेले पर सब्जियां बेचने वाले सेहरा ने कहा कि यह भगवान का आशीर्वाद है कि उन्होंने मुझे छप्पर फाड़ के (अप्रत्याशित और बड़ा इनाम) दिया है। उन्होंने कहा कि वह यह पैसा अपने दो छोटे बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। सब्जी विक्रेता ने कहा कि वह अपने दोस्त मुकेश को लॉटरी टिकट के लिए पैसे उधार देने के लिए एक करोड़ रुपये भी देंगे। पंजाब राज्य लॉटरी का परिणाम 31 अक्तूबर को घोषित किया गया था।

पत्नी के लिए भी खरीदा था टिकट

अमित ने बताया कि उन्होंने दो टिकट खरीदे थे। एक अपने लिए और एक अपनी पत्नी के लिए। उनकी पत्नी के टिकट ने एक हजार रुपये जीते और उनके टिकट ने 11 करोड़ रुपये जीते। वे इस पैसे का इस्तेमाल अपने बच्चों की शिक्षा और घर बनाने के लिए करेंगे।

और पढ़े  जुर्माना: अदालत के आदेश पर चुकाने होंगे 25 बिलियन डॉलर, ट्रंप से जुड़े डाटा 'लीक' का मामला क्या?
  • Related Posts

    कर्नाटक में गन्ना किसानों को राहत मिलने के आसार: CM शिवकुमार ने कहा- बातचीत सफल रही, केंद्र पर क्या बोले?

    कर्नाटक में गन्ना किसानों और चीनी मिल मालिकों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद गतिरोध खत्म होने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की अगुवाई में हुई…

    यूएन: भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल, कहा- शांति के लिए हो उपयोग, सियासी फायदे के लिए नहीं

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्ण सत्र में वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर भारत का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि…