अब तक पंजाब में 29 की मौत- 15 दिन की बच्ची के लिए देवदूत बनी सेना, पीएम मोदी ने की CM मान से बात, रेड अलर्ट जारी

Spread the love

 

 

पंजाब के गुरदासपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने 15 दिन की बच्ची और उसकी मां को बचाया। मां-बेटी एक मकान में फंसे हुए थे और संपर्क का कोई साधन नहीं था। इस क्षेत्र में खड्गा कोर के जवान नाव में गश्त कर रहे थे, तभी ढंगै गांव में जवानों की नजर एक मकान पर पड़ी जिसका ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह डूब चुका था।

पूरी तरह संपर्क से कटी हुई थीं दोनों
पहली मंजिल पर एक मां अपनी 15 दिन की बच्ची संग फंसी हुई थी। बिजली कट और अत्यधिक पानी की वजह से उनका संपर्क पूरी तरह कटा हुआ था। जवानों ने मां और बेटी दोनों को पहली मंजिल से सकुशल बाहर निकाला और नाव के जरिये तीन किलोमीटर तक बाहर लेकर आए। उसके बाद बच्ची और मां को सेना के एक वाहन में सवार करवाया गया।

 

15 किलोमीटर दूर रिश्तेदार के पास सकुशल पहुंचाया
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन में दोनों को 15 किलोमीटर दूर उनके एक रिश्तेदार फतेहगढ़ चूढ़िंया में सकुशल पहुंचाया गया। चूंकि बाढ़ का पानी बहुत ज्यादा था, इसलिए वाहन को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं।

 

पंजाब में अब तक 29 ने गंवाई जान, तीन लापता
पंजाब में बाढ़ की वजह अब तक 29 लोग जान गंवा चुके हैं जबकि तीन लोग लापता है। 12 जिलों के 2 लाख 56 हजार लोग प्रभावित हैं। किसानों पर भी बाढ़ की बड़ी मार पड़ी है। सूबे में 94061 हेक्टेयर फसल बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा मानसा जिले में किसानों की फसल बर्बाद हुई है।

और पढ़े  PM मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे सुखबीर बादल, संसद भवन में हुई मुलाकात, केजरीवाल ने कसा तंज

 

पंजाब में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को पंजाब में बारिश का रेड और बुधवार को यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। पहाड़ों पर भी यदि बारिश के हालात न थमे तो हालात और बिगड़ सकते हैं। हालांकि 7 सितंबर तक बूंदाबांदी के आसार भी बताए जा रहे हैं। अभी तक पंजाब में 470 एमएम बारिश हो चुकी है जोकि मानसून सीजन में सामान्य से 30 फीसदी ज्यादा है। उधर हिमाचल में भी अभी तक 834 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 36 फीसदी अधिक है।

 

एनडीआरएफ, सेना और एयरफोर्स की टीमें तैनात
मैदानों के साथ-साथ पहाड़ों पर हुई अत्यधिक बारिश ने पंजाब में बाढ़ के हालात पैदा कर काफी तबाही मचाई है। लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए एनडीआरएफ समेत आर्मी व एयरफोर्स की टीमें तैनात हैं। पंजाब सरकार के मंत्री व विधायक फील्ड में पूरी सक्रिय हैं और लोगों को हरसंभव मदद मुहैय्या करवा रहे हैं जबकि भाजपा, कांग्रेस व शिअद के कार्यकर्ता व नेता भी राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

 

12 जिले बाढ़ की चपेट में
पंजाब सरकार के अनुसार सूबे के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, मानसा, फाजिल्का, जालंधर, मोहाली व बरनाला शामिल हैं। इन जिलों के 1044 गांव प्रभावित हैं। अभी तक 15688 लोगों को बचाया जा चुका है। सरकार ने इन जिलों में 129 राहत कैंप लगाए हैं, जिनमें 7144 लोगों को आश्रय दिया गया है। एनडीआरएफ की 20 टीमें व एयरफोर्स-आर्मी की 12 कॉलम व 30 से 35 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। बीएसएफ के जवान भी लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर और 114 नाव भी बचाव कार्य में लगे हैं।

और पढ़े  पंजाब के कर्मचारी-पेंशनर्स का हल्ला बोल, विधानसभा घेराव के लिए बढ़े

सबसे ज्यादा फसल अमृतसर में बर्बाद
बाढ़ की वजह से ज्यादा ज्यादा फसल अमृतसर में 23 हजार हेक्टेयर बर्बाद हुई है। इसके अलावा मानसा में 172205 हेक्टेयर, फिरोजपुर में 11232, कपूरथला में 14934, तरनतारन में 11,883, जालंधर में 2800, मोहाली में 2 हजार, पटियाला में 1450, होशियारपुर में 5971, पठानकोट में 2442, श्री मुक्तसर साहिब में 84, मोगा में 949, लुधियाना में 108, गुरदसपुर में 24, एसबीएस नगर में 7, मलेरकोटला में 5, बरनाला में 2, संगरूर में 3, फतेहगढ़ साहिब में 1 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा के अनुसार पंजाब सरकार हरसंभव लोगों तक पहुंचा रही है, अब केवल केंद्र सरकार के विशेष राहत पैकेज का इंतजार है।

 

पीएम मोदी ने की सीएम मान से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो देशों की अपनी यात्रा सोमवार शाम को समाप्त होने के बाद दिल्ली पहुंच कर तुरंत बाद पंजाब के मुख्यमंत्री मान से बात की और राज्य में बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य को हर संभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    अब पाकिस्तानी ड्रोन पकड़वाने पर मिलेगा बड़ा इनाम: पंजाब पुलिस का एलान, नशा तस्करों पर लगेगी लगाम

    Spread the love

    Spread the loveसरहद पर हेरोइन-असलहा की खेप से लदे पाकिस्तानी ड्रोनों की भरमार को देखते हुए पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने सीमावर्ती गांवों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन तेज कर…


    Spread the love

    पंजाब के कर्मचारी-पेंशनर्स का हल्ला बोल, विधानसभा घेराव के लिए बढ़े

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता (डीए) नहीं दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को हजारों कर्मचारी और पेंशनर चंडीगढ़ सेक्टर 39 की अनाज मंडी…


    Spread the love