पंजाब में जलप्रलय:- AAP के सभी सांसद-विधायक देंगे 1 माह की सैलरी, मोगा में 100 साल पुराना मकान गिरा

Spread the love

 

मौसम विभाग ने आज बारिश का रेड और बुधवार को यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर भी यदि बारिश न थमी तो पंजाब में हालात और बिगड़ सकते हैं।

 

हरियाणा सरकार ने दी पांच करोड़ की आर्थिक मदद

हरियाणा सरकार ने बाढ़ प्रभावित पंजाब को पांच करोड़ की राशि दी।

अमृतसर में भारी बारिश की वजह से घर की छत टूटी, बच्ची की मौत

पंजाब में बारिश और बाढ़ से जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। अमृतसर में भारी बारिश के कारण कच्चे मकान की छत गिर गई। मलबे में दबने से मासूम की मौत हो गई। घटना बाबा बकाला के गांव सठियाल की है। गांव सठियाल में घर की छत गिरने से बच्ची की मौत हुई है।

1988 की बाढ़ खतरनाक थी, हालात बदतर थे

अमृतसर के अजनाला के स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ से नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है। यहां नहर में कम से कम 20-25 फीट पानी है। पांच दिन हो गए हैं, हमारी फसलें पानी में डूबी हैं। सोमवार से पानी डेढ़ से दो फीट कम हो गया है। हमारी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। लोगों ने कहा कि वर्ष 1988 की बाढ़ देखी है। उस समय हालात और भी बदतर थे। उन बाढ़ों का कोई रिकॉर्ड नहीं है क्योंकि तब मोबाइल फोन और कैमरे नहीं थे। हम सरकार से किसानों के नुकसान की भरपाई करने की मांग करता हैं। हमें अपने गांवों में राहत सामग्री मिल रही है, लेकिन किसानों को हुए नुकसान की भरपाई सिर्फ सरकार ही कर सकती है।

और पढ़े  स्कूलों में बम का खौफ: लुधियाना और बठिंडा में धमकी भरे मेल आए, रेलवे ट्रैक और स्टेशन पर भी हाई अलर्ट

मोगा में बारिश से 100 साल पुराना मकान गिरा

मोगा में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बीती देर रात गांव घलकलां में एक 100 साल पुराना मकान बारिश के कारण गिर गया। मकान मालिक गुलज़ार सिंह ने बताया कि लगातार बारिश होने की वजह से मकान की छत अचानक गिर गई। सौभाग्य से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ क्योंकि परिवार के सदस्य उस समय मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। मकान मालिक के अनुसार, हादसे से पहले उन्होंने कुछ जरूरी सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था, लेकिन बाकी सामान मलबे में दब गया। इस घटना में करीब 7-8 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

केजरीवाल ने की पंजाब की मदद करने की अपील

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश पर आई किसी भी मुसीबत के सामने पंजाब हमेशा सीना तानकर खड़ा रहा है। आज पंजाब संकट में है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की हर संभव मदद करें। आम आदमी पार्टी के सभी सांसद व विधायक एक महीने की सैलरी पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहे हैं। आइये हम सब मिलकर पंजाब को इस भयानक त्रासदी से उबारें।

मंत्री रवजोत सिंह ने एक साल की आय मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी

पंजाब सरकार के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अपनी एक साल की तनख्वाह मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने की घोषणा की। बीते दिन टांडा दौरे पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को उन्होंने यह चेक सौंपा। डॉ. रवजोत ने बताया कि उनकी कुल वार्षिक आय 12 लाख रुपये है, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में समर्पित कर दिया है।

और पढ़े  पाकिस्तानी तस्कर जीरो लाइन से 20 किलोमीटर तक ड्रोन से पहुंचा रहे हेरोइन, हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियां

Spread the love
  • Related Posts

    स्कूलों में बम का खौफ: लुधियाना और बठिंडा में धमकी भरे मेल आए, रेलवे ट्रैक और स्टेशन पर भी हाई अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveमहानगर के पुलिस प्रशासन में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गई जब उन्हें एक साथ सूचना मिली कि लुधियाना के तीन से चार स्कूलों में बम रखा…


    Spread the love

    पाकिस्तानी तस्कर जीरो लाइन से 20 किलोमीटर तक ड्रोन से पहुंचा रहे हेरोइन, हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियां

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिये भारतीय तस्करों के घरों तक हेरोइन व असलहा की डिलीवरी पहुंचाकर बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। ड्रोन का…


    Spread the love