Snowfall : मौसम ने ली फिर करवट, नैनीताल में भारी बर्फबारी से ठंड में हुआ इजाफा, सफेद चादर से ढकीं पहाड़ियां ।।

Spread the love

मौसम ने करवट ली तो ठंड बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। कुमाऊं और गढ़वाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। मौसम  विभाग ने  नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी में येलो अलर्ट किया है।
निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। कुमाऊं में नैनीताल, भीमताल सहित कई इलाकों में गुरुवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। इधर, चमोली जिले के 50 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। मसूरी में जमकर बर्फबारी हो रही है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ भारी बर्फबारी की आशंका है।
भीमताल के धानाचूली क्षेत्र में पहाड़ियों ने बर्फ सफेद चादर ओढ़ ली है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे भारी से भारी बारिश का अलर्ट है।
नैनीताल में बर्फबारी के बाद पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं। उधर, चमोली जनपद में तड़के से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- एसएसपी का बड़ा एक्शन, अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल के बाद चौकी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *